Select Date:

भोपाल के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में 20 आवारा कुत्तों को दिया जहर, 15 की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

Updated on 23-04-2026 10:04 AM
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक 15 की मौत हो चुकी है, जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र की फीडर सुनीला जोशी का आरोप है कि सबसे पहले कुत्तों को तड़पते देखा और तुरंत मदद के लिए संपर्क किया।

पशु प्रेमियों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

इसके बाद सामाजिक संस्था और स्थानीय पशु प्रेमियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पिछले चार दिनों से कुत्तों का लगातार इलाज किया जा रहा है। पशु प्रेमियों के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी तरह की घटना हो चुकी है, जिससे किसी संगठित साजिश की आशंका जताई जा रही है।

बच्चों की सुरक्षा भी खतरें में

उनका कहना है कि खुले में जहर फैलाए जाने से आम लोगों, खासकर बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में है। पशु प्रेमियों ने इसकी शिकायत श्यामला हिल्स थाने में की है। थाना प्रभारी नीलम पटवा का कहना है कि शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें जहर देने का आरोप है। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.