Select Date:

नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी भोपाल में 4 कोर्स इसी सत्र में होंगे शुरू - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 02-07-2022 05:38 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) भोपाल में इसी शैक्षणिक-सत्र से 4 कोर्स शुरू होंगे। उन्होंने बताया है कि राज्य शासन ने यूनिवर्सिटी के नवीन भवन के लिये बरखेड़ा बोंदर में 15 एकड़ जमीन नि:शुल्क आवंटित कर दी है। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया है कि नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के कैम्पस निर्माण तक कक्षाएँ सीएफएसएल के भवन में चलेंगी। एनएफएसयू के लिये भूमि का आवंटन कर दिया गया है। शीघ्र ही इस पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के भोपाल में नवीन कैम्पस निर्माण तक सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) के भवन में वर्ष 2022-23 के शैक्षणिक-सत्र में 4 कोर्स शुरू किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है। सूचना अनुसार भोपाल में एमएससी फॉरेंसिक साइंस के दो वर्षीय कोर्स के लिये 30 सीट आवंटित की गई हैं। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फिंगर प्रिंट साइंस, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फॉरेंसिक डॉक्यूमेंट एक्जामिनेशन और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डीएनए फॉरेंसिक के एक-एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिये 20-20 सीट आवंटित की गई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
 01 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
Advt.