Select Date:

7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय में ससम्मान दी गई विदाई.....

Updated on 01-07-2022 04:14 PM
 रायगढ़ । आज दिनांक 30.06.2022 को पुलिस विभाग में सेवारत रहते अपनी 62 वर्ष अर्धवार्षिक आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे जिला पुलिस के 7 पुलिसकर्मियों को विभागीय परम्परा अनुसार पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित कर  विभाग से विदाई दी गई है ।

                सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों में 1- निरीक्षक एल.पी. तिवारी (प्रभारी पुलिस कंट्रोल रुम रायगढ़), 2- उपनिरीक्षक जेम्स कुजूर (चौकी प्रभारी रैरूमा), 3- सहायक उपनिरीक्षक खितीभूषण गुप्ता (थाना कोतवाली), 4-सहायक उपनिरीक्षक रंजीत साय पैंकरा (रक्षित केंद्र), 5- सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन चंद्रा (रक्षित केंद्र) 6-प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा (थाना बरमकेला) 7- वरिष्ठ आरक्षक बलभद्र चौहान (रक्षित केंद्र) हैं । कार्यक्रम में एसपी श्री अभिषेक मीना द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों का शॉल, श्रीफल, प्रतिक चिन्ह भेंट कर उनके विभाग में 40-41 साल की लंबी सेवा पर विभाग की ओर से कृतज्ञता जहिर किये और उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दिये । एसपी श्री मीना सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से उनके परिवारजनों की जानकारी व आगे गुजर बसर के संबंध में जानकारी लिये । सभी पुलिसकर्मी अपने बच्चों की नौकरी लगाकर शादी, विवाह कर देना बताये । पुलिस अधीक्षक द्वारा आगे विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर निसंकोच संपर्क करना कहा गया । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के परिवारजन भी मौजूद थे । कार्यक्रम में अपनी लम्बी सेवा के खट्टे-मीठे पलों का याद कर पुलिसकर्मी इस दौरान काफी भावुक भी हुये । एडिशनल एसपी लखन पटले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को विभाग को अपना फीड बैक एवं अनुभव देते रहने कहा गया । कार्यक्रम में उपस्थित रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे, प्रभारी मुख्य लिपिक जे.पी. चेलकर तथा कार्यालयीन स्टाफ द्वारा सेवानिवृत्तों को फूल माला से स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दिया गया ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.