Select Date:

सफाई कार्य पर लापरवाही बरतने वालों पर की जाएगी कार्रवाई-कमिश्नर मिश्रा

Updated on 07-07-2022 06:18 PM
रायगढ़। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। खासकर कर्मचारियों की अनुपस्थिति एवं अनउपलब्धता को लेकर, शहर की सफाई कार्य सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसपर लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उक्त बातें कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने निगम स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने सबसे पहले वार्डों के हिसाब से सफाई कार्य के लिए वाहन व रिक्शा उपलब्धता के संबंध में चर्चा की। इस दौरान जिन ई रिक्शा एवं वाहनों में मरम्मत की आवश्यकता है, उसे तत्काल ठीक कराने वाहन प्रभारी को निर्देश दिए गए। इसी तरह रिक्शा रिपेयरिंग करने और स्टॉक पर रिक्शा रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर चर्चा की गई। कमिश्नर मिश्रा ने कहा कि हर वार्ड, हर गली, हर मोहल्ले में यदि स्वच्छता दीदियों की अनुपस्थिति रहती है तो ऐसी स्थिति में 2 दिनों से ज्यादा किसी भी वार्ड गली मोहल्ले में कचरा लेने रिक्शा नहीं पहुंचने की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वच्छता सुपरवाइजर को 2 दिन से ज्यादा रिक्शा नहीं पहुंचने की शिकायत मिलने पर कार्यवाही करने की बात कमिश्नर श्री मिश्रा ने कही। इसी तरह प्रत्येक गली, प्रत्येक मोहल्ले में रिक्शा अनुसार रजिस्टर मेंटेन करने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, यूजर चार्जेस, अलग-अलग कचरा देने एवं मिक्स कचरा देने वालों की अलग-अलग जानकारी बनाने के निर्देश दिए गए। इसी सूची के आधार पर कचरा नहीं देने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई करने और यूजर चार्जेस की वसूली करने के निर्देश कमिश्नर श्री मिश्रा ने सभी सफाई दरोगा को दिए।  कमिश्नर श्री मिश्रा ने सफाई कर्मियों के आने एवं जाने के टाइम को निर्धारित करने और समय से पहले उनकी उपस्थिति नहीं लेने और वार्डों में कार्य पर लगाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सफाई दरोगा द्वारा कई सालों तक सफाई कर्मियों के वार्ड में रहने की जानकारी दी गई। इस पर कमिश्नर श्री मिश्रा ने सभी सफाई कर्मियों के वार्ड को बदलने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, सहायक अभियंता श्री सूरज देवांगन सहित सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं सफाई सफाई दरोगा उपस्थित थे।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर हो लगातार कार्रवाई
बैठक के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक पर की गई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली गई। इस दौरान बताया गया कि पिछले दिनों केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड से पुलिस पेट्रोल टंकी तक अभियान चलाया गया था। इस दौरान 5600 रुपए जुर्माना किया गया और करीब डेढ़ किलो प्लास्टिक कैरी बैग जप्त किए गए। इस पर कमिश्नर श्री मिश्रा ने बाजारों में भी सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने और गंदगी फैलाने वालों पर लगातार जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
डेंगू के लिए लाएं जागरूकता
कमिश्नर श्री मिश्रा ने सभी सफाई दरोगा, सुपरवाइजर और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता दीदियों को अपने-अपने वार्डों में डेंगू के नियंत्रण संबंधित जन जागरूकता लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के नियंत्रण, लक्षण व दवा छिड़काव के संबंध में प्रशिक्षण रखा गया है, जिसमें शाम 4:00 बजे सभी को उपस्थित रहकर प्रशिक्षण लेना है। उन्होंने आने वाले दिनों में स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने और उनके माध्यम से उनके परिवार वालों को जागरूक करने संबंधित कार्यक्रम करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने डेंगू बचाव, लक्षण, नियंत्रण संबंधित बेहतर प्रचार प्रसार सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से करने के निर्देश भी दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.