Select Date:

निश्चित समय-सीमा में पूरी हों आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की गतिविधियाँ: मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 02-09-2022 05:26 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए निश्चित समय-सीमा में विभिन्न गतिविधियों को पूरा करें। चिन्हित गोदामों और परिसंपत्तियों को आधुनिकीकरण योजना से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव वित्त मनोज गोविल, प्रमुख सचिव खाद्य फैज अहमद किदवई सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि "राशन आपके ग्राम" योजना की मॉनिटरिंग बेहतर ढंग से हो। हितग्राहियों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिले। उपभोक्ताओं को संतुष्टि होना चाहिए। अन्न उत्सव को और बेहतर बनाया जाए। प्रत्येक माह की 7 से 9 तारीख तक अन्न उत्सव मनाया जाए। भंडारण के लिए गौदाम चयन के लिए पारदर्शी व्यवस्था रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में 17 जिलों में गेहूँ के स्थान पर फोर्टिफाइड आटे का वितरण की कार्यवाही प्रकियाधीन है। इसे जल्द शुरू करें। एन्यूटी मॉडल पर उचित मूल्य दुकानों का निर्माण किया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में कोई समस्या नहीं हो। उचित मूल्य दुकानों को बहुउद्देशीय बनाया जाए। वर्ष 2021-22 की धान मिलिंग को तेजी से पूरा करें। सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें लंबित न रहें, उनका शीघ्रता से निराकरण सुनिश्चित करें। कालाबाजारी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखें। राशन आपके द्वारा योजना को बेहतर ढंग से प्रचारित कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें। सोशल मीडिया की खबरों पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.