Select Date:

अफगानिस्तान ने बांगलादेश को 7 विकेट से हारकर किया सुपर-4 के लिए किया क्वालिफाई

Updated on 31-08-2022 05:41 PM
शारजाह

एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार (30 अगस्त) को शारजाह में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है. 128 रनों के टारगेट को अफगानिस्तान ने नौ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सुपर-चार स्टेज के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है.

अफगानिस्तान की जीत में उसके स्पिन बॉलर्स के साथ ही नजीबुल्लाह जदराज ने अहम रोल निभाया. नजीबुल्लाह ने महज 17 बॉल पर 43 रन बनाए जिसमें 6 छक्के और एक चौका शामिल था. इसके अलावा इब्राहिम जदरान ने 41 बॉल का सामना करते हु नाबाद 42 रन बनाए. आखिरी पांच ओवर्स में अफगानिस्तान को 52 रन बनाने थे लेकिन नजीबुल्लाह ने कोई मौका नहीं दिया.

बांगलादेश (पहली पारी)

    अफगानिस्तान ने एक बार फिर से अनुशासन में गेंदबाजी की और पहली 6 ओवर में ही बांगलादेश के 3 विकेट चटका लिए। मुजीब उर रहमान ने पहले मोहम्मद नायम तो बाद में अनामुल हक को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद खतरनाक नजर आ रहे शाकिब को भी बोल्ड कर दिया। शाकिब ने 11 रन बनाए थे। तीनों बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।

    राशिद ने भी आते ही मुशफिकुर रहीम (1) को पगबाधा आऊट करवा दिया। वह यही नहीं रुके उन्होंने स्कोर आगे बढ़ा रहे अफीफ हुसैन को 12 रन पर आऊट कर बांगलादेश को बड़ा झटका दे दिया। राशिद ने इसके बाद तेजी से रन बना रहे महमुदुल्लाह को प्वेलियन का रास्ता दिखाया। महमुदुल्लाह ने 27 गेंदों में एक चौके की मदद से 25 रन बनाए। बांगलादेश को सबसे बढ़ा सहयोग मुसद्देक हुसैन से मिला जिन्होंने 30 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए। मेहंदी हसन ने भी 14 रनों का योगदान दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.