Select Date:

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बाद पठान से जॉन अब्राहम का लुक रिवील

Updated on 25-08-2022 06:23 PM

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म पठान (Pathaan) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। सबसे पहले शाहरुख खान और फिर उसके बाद फिल्म से दीपिका का लुक रिवील किया गया था। वहीं अब पठान की रिलीज में करीब 5 महीने (#5MonthsToPathaan) का ही वक्त रह गया है, ऐसे में अब जॉन अब्राहम का लुक रिवील किया गया है।

शाहरुख खान ने शेयर किया 
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म पठान से जॉन का फर्स्ट लुक रिवील किया है। शाहरुख ने एक छोटा सा टीजर शेयर किया गया है, जिस में एक टाइम बॉम्ब फटता है और फिर धुएं के हटने के बाद जॉन अब्राहम नजर आते हैं। जॉन मोशन टीजर में एक्शन अंदाज में नजर रहे हैं। शाहरुख ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'ये रफ है और रहता भी ऐसा ही है। पठान से जॉन अब्राहम।' सोशल मीडिया यूजर्स को जॉन का ये लुक और स्वैग काफी पसंद रहा है।


 विलेन बने जॉन

फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन के किरदार में हैं और इस बारे में फिल्म के निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कहते हैं,'जॉन अब्राहम एंटागोनिस्ट हैं, पठान के विलेन हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि विलेन का प्रोजेक्शन अगर हीरो से बड़ा हो तो कम से कम उसके बराबर का तो होना ही चाहिए। जब विलेन खतरनाक हो, तभी उनके बीच की टकराव शानदार हो सकता है। यहां शाहरुख और जॉन की भिड़ंत असाधारण होगी! हम जॉन को सुपर स्लीक अवतार में पेश करना चाहते थे।'

कब रिलीज होगी पठान
यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन तले बनी पठान, 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। पठान एक पैन इंडिया फिल्म होगी और सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि साथ ही तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले वॉर और बैंग बैंग जैसी दमदार एक्शन फिल्म बना चुके हैं। अगर कैमियो की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। ऐसे में पठान के लिए फैन्स काफी एक्साइटिड हैं।

शाहरुख खान के प्रोजेक्ट्स
शाहरुख खान फिल्म पठान से कमबैक कर रहे हैं। पठान जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान ने हाल ही में राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख, निर्देशक एटली के साथ भी फिल्म जवान में नजर आएंगे। कुछ ही वक्त पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शाहरुख खान की जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.