Select Date:

श्रीलंका से मिली हार के बाद, इंडिया अब एशिया कप में पाकिस्तान के भरोसे

Updated on 07-09-2022 06:21 PM
दुबई

एशिया कप 2022 के सुपर-चार स्टेज में भारतीय टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में भारत को श्रीलंका ने छह विकेट से हरा दिया. भारत ने श्रीलंका को 174 रनों का टारगेट दिया था जिसे उसने एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

पहले पाकिस्तान और अब श्रीलंका से मिली हार के बाद टीम इंडिया का एशिया कप के फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है. अब टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए पूरी तरह से दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा. खासकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच पर सब कुछ निर्भर करेगा. आज (7 सितंबर) ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान का मैच है. अगर यहां पाकिस्तान की जीत होती है तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और फिर उसका आखिरी मैच सिर्फ एक औपचारिकता रह जाएगा.

ऐसे में भारत के फाइनल में पहुंचने के सिर्फ ये चांस हैं.

♦ अफगानिस्तान अपने मैच में पाकिस्तान को हरा दे.
♦ फिर भारतीय टीम अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हरा दे
♦ उधर श्रीलंका भी पाकिस्तान को हरा दे.
♦ भारत का नेट रनरेट अफगानिस्तान और पाकिस्तान से बेहतर हो.

 

अफगानिस्तान को रचना होगा इतिहास

भारतीय टीम की थोड़ी बहुत उम्मीद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच पर है. अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान को मात देना किसी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने जैसा है. पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान ने अबतक दो टी20 और चार वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा. यानी कि अफगानिस्तान यदि पाकिस्तान को हरा देता है तो वह इतिहास रच देगा. साथ ही भारतीय टीम की उम्मीदें भी कायम रहेंगी.

भारत का नेट रन भी काफी खराब

एशिया कप 2022 के सुपर-चार टेबल में श्रीलंका दो मैचों में चार अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है. वहीं पाकिस्तान की टीम दो अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों का नेट रनरेट + में है. भारत और अफगानिस्तान क्रमश: तीसरे एवं चौथे नंबर पर मौजूद है. भारत के नेट रनरेट की बात करें तो वह फिलहाल -0.125 है.

पाकिस्तान के जीतते ही बाहर हो जाएगा भारत

अगर आज पाकिस्तान की टीम जीत गई तो अफगानिस्तान और भारत दोनों ही एशिया कप से बाहर हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में 11 सितंबर को होने वाले फाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. वैसे श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को मिली हार के बाद एक बात तो तय है कि अब 11 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का फाइनल नहीं होने वाला है.

रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही अपने दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला. रोहित शर्मा ने 41 बॉल पर 72 रन बनाए जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल थे. सूर्या ने भी 29 बॉल पर 34 रनो की पारी खेली. दोनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 173 रन बनाने में सफल रही.

शनाका-राजपक्षे ने छीना मैच

जवाब में पथुम निसंका (52 रन) और कुसल मेंडिस (57 रन) ने 97 रनों की पार्टनरशिप को श्रीलंका को शानदार शुरुआत दिलाई. हालांकि उसके बाद श्रीलंकाई टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए जिससे उसका स्कोर चार विकेट पर 110 रन हो गया. ऐसे में लग रहा था कि भारत मैच जीतने में कामयाब हो जाएगा , लेकिन दासुन शनाका और राजपक्षे की शानदार बैटिंग ने भारत से मैच छीन लिया. दासुन शनाका 33 और भानुका राजपक्षे 25 रन बनाकर नाबाद रहे.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.