Select Date:

जाकिर खान के 'धुरंधर' वाले बयान पर अमीषा पटेल को लगी मिर्ची, सिद्धार्थ आनंद ने भी दिया करारा जवाब!

Updated on 08-04-2026 12:31 PM
हाल ही कॉमेडियन जाकिर खान ने एक अवॉर्ड फंक्शन में 'धुरंधर' की सक्सेस को लेकर बॉलीवुड पर तंज कसा और कहा फिल्म में बम तो ल्यारी में फूटे, पर धुआं उड़ाया बांद्रा से जुहू में उड़ा। लेकिन जाकिर खान का यह जोक फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को पसंद नहीं आया, जिनमें 'किंग' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और एक्ट्रेस अमीषा पटेल शामिल हैं। दोनों ने जाकिर खान की क्लास लगा दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कॉमेडियन को खूब सुनाया। सिद्धार्थ ने जहां जाकिर का नाम लिए बिना कहा कि कि जुहू-बांद्रा के लोगों ने कई साल तक फिल्म इंडस्ट्री को ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, वहीं अमीषा ने शाहरुख, सलमान और अजय देवगन का नाम लेकर जाकिर खान की आलोचना की।

अमीषा पटेल को लगी मिर्ची, जाकिर खान की लगाई क्लास

अमीषा पटेल ने अपने X अकाउंट पर जाकिर खान की उसी अवॉर्ड फंक्शन से एक तस्वीर शेयर की, और साथ में लिखा, 'यार, नेगेटिविटी फैलाना बंद करो। फिल्म इंडस्ट्री ने 'धुरंधर' को वैल्यू दी है और उसका सम्मान किया है। शाहरुख, सलमान, सनी, ऋतिक रितिक, अजय जैसे सुपरस्टारों ने सिर्फ 1 नहीं बल्कि 25 से अधिक मेगा हिट दी हैं, और आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे। चिल करो। गदर बहुत सालों से सबने पहले से ही मचाई है, और आगे भी मचाएंगे।'

सिद्धार्थ आनंद ने नाम लिए बिना जाकिर खान पर कसा तंज

वहीं, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने जाकिर खान का नाम तो नहीं लिया, पर X पर लिखा, 'जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 सालों से सभी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर्स (ATBB) में अपना योगदान दिया है। उनके योगदान को कम आंकना सचमुच बेवकूफी होगी।'

क्या बोले थे जाकिर खान, जिस पर मचा बवाल?

मालूम हो कि जाकिर खान ने हाल ही एक अवॉर्ड फंक्शन में मजाक में कहा था, 'कितने ही बधाई पोस्ट आप डाल दो, कितनी ही स्टोरीज डाल दो, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें कि मेरी फेवरेट फिल्म, लेकिन सच तो ये है कि 'धुरंधर' से सबकी जली तो है। बम फिल्म में फूटे ल्यारी में, पर धुआं उड़ा है बांद्रा से जुहू में।'

'धुरंधर 2' की कास्ट और कलेक्शन

जाकिर खान के इस जोक पर दर्शकों में बैठे ज्यादातर लोग और सितारे हंस पड़े थे, पर कुछ को यह बात नागवार गुजरी थी। वहीं, 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक कमाई अभी भी जारी है और यह लगातार रिकॉर्ड बना रही है। देशभर में जहां इसका नेट कलेक्शन 20 दिनों में 1,033.37 करोड़ रुपये हो चुका है, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 1,641.21 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, दानिश पंडोर, दानिश इकबाल और गौरव गेरा के अलावा सौम्या टंडन समेत कई और कलाकार हैं। फिल्म 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
थलपति विजय इन दिनों तृषा कृष्णन को लेकर काफी खबरों में हैं, जो तमिलनाडु चुनाव 2026 में उनकी जीत के बाद उनके घर पहुंची थीं। हालांकि, हम यहां बात कर…
 07 May 2026
आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी 'धुरंधर 2: द रिवेंज' जहां एक ओर बॉक्‍स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता का जश्‍न मना रही है, वहीं इसे कॉपीराइट मामले में बड़ा झटका…
 07 May 2026
एक तरफ जहां थलपति विजय ने तमिलनाडु के चुनावी मैदान में ऐतिहासिक जीत पाई और अपने नाम का बिगुल बजा दिया, वहीं दूसरी ओर, उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस तृषा…
 07 May 2026
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। ओपनिंग डे पर ही इसने मराठी सिनेमा में एक रिकॉर्ड बना दिया था। इसकी…
 07 May 2026
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जहां पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की करारी हार पर तंज कसा और उनके शासन को 'बुरा सपना' बताया था, वहीं अब उन्होंने बांग्लादेश…
 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
Advt.