Select Date:

रायगढ़ के स्थानीय नेताओं के व्यवहार से स्थानीय पत्रकारों में रोष

Updated on 07-07-2022 06:22 PM
नेता का विरोध पार्टी का विरोध कतई नहीं है। पार्टी के बूते खुद को खुदा समझने वाले जिले के राजनेताओं को स्थानीय पत्रकारों ने आईना दिखाया है। लगातार हो रही उपेक्षा और दुर्व्यवहार से आजिज आकर रायगढ़ के स्थानीय पत्रकारों ने कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही पार्टियों के आयोजनों, प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि के बहिष्कार करने की घोषणा की है। आगामी दिनों में मुख्यमंत्री का जिले का दौरा है ऐसे में संभव है कि यह बहिष्कार की आंच इस कार्यक्रम तक भी पहुंचे।

पत्रकारों ने बताया कि बुधवार को बीजेपी कार्यालय में रखी बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का 50 से अधिक पत्रकारों ने बहिष्कार किया। आरोप लगाया कि बीजेपी का जिला नेतृत्व लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा है। यह तीसरी मर्तबा है जब लगातार बड़ी तादाद में बीजेपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार किया।

पत्रकार बताते हैं कि ओपी के कारण जिले में भाजपा की भद्द पिटी है। प्रदेश स्तर के नेता होने के बावजूद वह बारिकियों को नहीं समझ नहीं पा रहे हैं। 2018 के चुनाव में उनके अपने ही कंसोल नहीं कर पाए थे। साढ़े तीन साल बाद भी यह बात उन्हें समझ नहीं आ रही है। खास लोगों से घिरे रहने वाले ओपी अपने औरा से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं और उसी चश्में से वह सभी को देख रहे हैं। उनके साथ जिला इकाई के लोग भी अपने ही भेड़ चाल में उन्हें चला रहे हैं। भाजपा का राज्य नेतृत्व अपने जिले की इकाई को सक्रिय रखने के लिए केंद्रीय योजनाओं-गतिविधियों का प्रचार-प्रसार के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए निर्देशित किया है पर यहां रायगढ़ में ऐसा नहीं है। प्रदेश का संगठन उनके इन क्रियाकलापों को देख रहा है।

कांग्रेसियों की बढ़ सकती है परेशानी
मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में जन संवाद बढ़ाने के लिए और आगामी विधानसभा में जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। अभी तक 22 के करीब जिलों का उन्होंने दौरा किया है। आगामी दिनों में उनका रायगढ़ आना तय है ऐसे में कांग्रेसियों की परेशानी बढ़ सकती है कि उनका नेता गांव-गांव घूमकर लोगों से जनसंपर्क कर रहा है और स्थानीय नेता जनसंपर्क को स्थापित करने वाले लोकतंत्र से चौथे स्तंभ से रार मचाए हुए हैं। स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि यह विरोध सिर्फ बीजेपी का नहीं है कांग्रेस का भी है। साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेसियों ने भी स्थानीय पत्रकारों की लगातार उपेक्षा की है जिसका व्यापक रोष 50 से अधिक पत्रकारों में है। आने वाले दिनों में पत्रकारों की मुहिम से जिलेभर के और पत्रकार जुड़ेंगें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.