Select Date:

IPL का एक और रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम, MI के खिलाफ कोई नहीं कर पाया ऐसा, धीमी पारी से ही किया कारनामा

Updated on 13-04-2026 01:10 PM
मुंबई: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( आरसीबी ) का सामना मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हुआ। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 240 रन लगाए। आरसीबी के लिए इस मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। कोहली ने अपनी इस पारी में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। कमाल की बात यह है कि आईपीएल में ये रिकॉर्ड दुनिया के किसी भी दूसरे बल्लेबाज के नाम नहीं है।

विराट कोहली का तगड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली ने इस पारी के दौरान एमआई के खिलाफ आईपीएल में एक हजार रन पूरे किए। विराट इस लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली एमआई के खिलाफ अब तक खेली 36 पारियों में 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1030 रन बना चुके हैं। कोहली ने इस दौरान 7 अर्धशतक लगाए।

दूसरे नंबर पर केएल राहुल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। राहुल ने एमआई के खिलाफ 21 पारियों में 135 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 977 रन बनाए हैं। वहीं, शिखर धवन 901 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फिल साल्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई।

ये रिकॉर्ड भी किया नाम

कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 47वीं बार शतकीय साझेदारी निभाई। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल और बाबर आजम को पीछे छोड़ा। गेल-बाबर ने टी20 में 46 बार शतकीय साझेदारी की है। साल्ट शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने 36 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए।

वहीं, रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 53 रन बनाए। रजत ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने महज 16 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की नाबाद पारी खेली। डेविड ने 212 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी में 2 चौके और तीन छक्के लगाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.