Select Date:

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रोमांटिक पेरिस वेकेशन मना वापस मुंबई लौटे

Updated on 04-07-2022 09:22 PM

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच प्रेम की पींगे अपने चरम पर हैं। अपने रोमांटिक पेरिस वेकेशन के एक हफ्ते बाद यह जोड़ा मुबंई वापस लौट आया हैं। लवबर्ड्स को बुधवार की रात को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान की कई सारी वीडियो और फोटो सामने आई हैं, जिसमें अर्जुन अपनी लेडी लव मलाइका को भीड़ से बचाते हुए देखे गए।

 सामने आई वीडियो में, कपल को एयरपोर्ट लुक में बेहद स्टाइलिश अवतार में देखा गया। जहां अर्जुन को ऑल-ब्लैक लुक में देखा गया। वहीं मलाइका ने बेज को-ऑर्ड सेट में सुपर ट्रेंडी लगीं। उन्होंने ह्वाइट ब्रा-टॉप के ऊपर ओवर साइज का बेज कोट पहना था। इसके अलावा दोनों ने माउथ मास्क पहन रखा था। इस दौरान मलाइका हमेशा की तरह एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आई।


वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कपल एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं, तो प्रशंसक उनकी फोटो लेने के लिए उनके पास जाते है। अर्जुन फोटो क्लिक करवाते हैं लेकिन भीड़ के बीच मलाइका थोड़ी असहज लगीं। ऐसे में अर्जुन ने सबसे पीछे जाने के लिये कहा और मलाइका को कवर करते हुए अपनी गाड़ी की तरफ चल दिए। आपको बता दें कि मलाइका संग अर्जुन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने पेरिस में थे। अभिनेता ने 26 जून को अपना 37वां जश्न मनाया। इस अवसर पर, कपल ने कई चीजों की योजना बनाई थी।

इसमें एक साथ ब्रंच करना और डेट के लिए बाहर जाना आदि शामिल रहा। अपने जन्मदिन एक साथ क्लालिटी टाइम बिताने के अलावा, अर्जुन और मलाइका ने अपने पोस्ट में बताया था कैसे उन्होंने शहर की खोज में एक दिन बिताया था। इसके बाद अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मलाइका के फोटोग्राफी टैलेंट को भी दिखाया और ट्रेवल के दौरान उनकी हुडी चोरी करने के लिए मलाइका मजाक भी उड़ाया।


मालूम हो कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था। अब फैंस ने इनकी शादी का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएगे हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.