Select Date:

विराट से प्रेम प्रस्ताव करने वाली इंग्लिश क्रिकेटर संग लंदन में लंच डेट कर रहे अर्जुन तेंदुलकर

Updated on 29-06-2022 09:45 PM

लंदन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को 2014 में प्रेम प्रस्ताव देने के बाद चर्चा में आई इंग्लिश क्रिकेटर डेनियल वेट इन दिनों सचिन तेंदुलकर के बेटे संघ प्रेम की पींगे बढ़ा रही हैं। आधी रात को ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए विराट को प्रपोज करने वाली डेनियल वेट ने तहलका मचा दिया था। अब वही डेनियल वेट इंग्लैंड महिला टीम की सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हैं और अर्जुन तेंदुलकर की अच्छी फ्रेंड भी हैं।

 महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे फिलहाल अपने इसी दोस्त के साथ लंदन की सैर कर रहे हैं और लंच डेट पर भी गए। सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर डेनियल वेट ने अर्जुन की एक रेस्टोरेंट में लंच करते वक्त की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया है। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। उसमें अर्जुन लंच करते दिख रहे हैं। बता दें कि वेट अर्जुन की बड़ी प्रशंसक हैं। वह कई बार सचिन के बेटे की बॉलिंग की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने 2020 में कहा था कि दिन प्रतिदिन अर्जुन की गेंदों को खेलना मुश्किल होता जा रहा है।


उन्होंने बाएं हाथ के ऑलराउंडर के बारे में कहा था कि सचिन और उनका परिवार जब भी इंग्लैंड में आता है और अर्जुन लॉर्ड्स पर प्रैक्टिस के लिए आते हैं तो मैं उनसे नेट में मुझे बोलिंग करने को कहती हूं। लेकिन अब उनकी स्पीड काफी बढ़ गई है। वह हमेशा कहते हैं कि मैं आपको बाउंसर फेंकूंगा और आपके सिर पर मारूंगा। तो अब मैं नहीं चाहती कि वह मुझे और गेंदबाजी करें। अब उनका सामना करना खतरनाक होता जा रहा है।बता दें अर्जुन तेंडुलकर और डेनियल वेट दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

 सचिन का परिवार गर्मियों में हर साल करीब दो महीने के लिए इंग्लैंड में छुट्टियां बिताने जाता है तब डेनियल अर्जुन के खिलाफ नेट्स में बैटिंग करना पसंद करती हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन अपनी परफैक्ट यॉर्कर पर इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी चोटिल कर चुके हैं। बेयरस्टो को यह गेंद लगने के चलते अपनी प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी थी। अर्जुन पिछले दो सीजन से आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब भी उन्हें डेब्यू का इंतजार है। माना जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन अर्जुन के लिए खास होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 20 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
Advt.