Select Date:

सहायक उप निरीक्षक श्री पीटर एक्का हुए सेवानिवृत्त, नारायणपुर पुलिस ने दी विदाई

Updated on 01-07-2022 04:11 PM
सहायक उप निरीक्षक श्री पीटर एक्का सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त होने पर आईपीएस श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर द्वारा श्री एक्का को स्वस्थ निरोगी और दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज कुमार चन्द्राकर ने उनके कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर भावभीनी विदाई दी।

सहायक उप निरीक्षक श्री पीटर एक्का दिनाँक 16.04.1984 को जिला पुलिस बल, इंदौर (मध्यप्रदेश) में आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त होकर इंदौर (मध्यप्रदेश) एवं जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में सेवा दिए, तत्पश्चात् दिनाँक 23.04.2015 को सहायक उप निरीक्षक के पद पर जिला नारायणपुर में पदोन्नति पर आमद आये थे। श्री एक्का पुलिस विभाग में कुल 38 वर्ष, 2 माह 22 दिवस तक निरंतर उत्कृष्ट सेवा देने एवं सहकर्मियों व अधिनस्थ जवानों के लिये उच्च आदर्श प्रस्तुत करते हुए आज दिनाँक 30.06.2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

विदाई समारोह के दौरान डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर, आरआई श्री दीपक साव, आरआई श्री सोनू वर्मा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केंद्र के सैकड़ों अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.