Select Date:

सावधान भोपाल! आज इन 45 इलाकों में नहीं आएगी बिजली, समय पर निपटा लें घर के जरूरी काम

Updated on 25-04-2026 11:55 AM
भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का कार्य किया जाना है। इसके चलते सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक शाहजहांनाबाद, नूर महल रोड, अशोका कॉलोनी, सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक अमृतपुरी, गोपाल नगर, निर्मल नगर, नागार्जुन, सुरभि लाइफ स्पेश, दीप मोहिनी फेस-तीन, सुख सागर, बालाजी नगर इलाके में बिजली गुल रहेगी।

कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?

इसके अलावा सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक अंसल ग्रीन, जानकी अपार्टमेंट, फाइन एवेन्यू, गेहूंखेड़ा, तहसील कार्यालय, वंदना नगर, मधुबन हाइट्स, सांई रेजीडेंसी, सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बैरसिया रोड, ग्रीन पार्क कालोनी, कांग्रेस नगर, बाफना कालोनी, चौकसे नगर में बिजली गुल रहेगी।

इसके साथ ही सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जनता नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी फेस-एक और दो, नबी बाग, आराधना नगर, रतन कालोनी, मोतीलाल नगर, कृष्णा कालोनी, विवेकानंद नगर, मौलवी नगर, कमला नगर, हनीफ नगर, आशियाना कालोनी, पारस नगर। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक तुलसी नगर, तरुण मार्केट, मयूर पार्क समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
Advt.