Select Date:

डिज्नी के हेड से मिलने लंदन गए थे अयान मुखर्जी

Updated on 01-10-2022 05:55 PM

अयान मुखर्जी की अस्त्रावर्स मूवी 'ब्रह्मास्त्र' अभी तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है और अच्छा बिजनेस कर रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का बजट तकरीबन 410 करोड़ रुपये था और सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने दुनिया भर में अच्छा बिजनेस किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही मायने में इस फिल्म का बजट सिर्फ 100 करोड़ रुपये था। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि मेकर्स को बजट 3 गुना बढ़ाना पड़ गया?

टीम को नहीं पता था हम क्या कर रहे हैं
फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने बताया कि किस तरह फिल्म का बजट तीन गुना तक बढ़ाना पड़ गया था। उन्होंने एक इवेंट में कहा, 'VFX टीम के साथ-साथ बाकी जितनी भी टीम इस फिल्म में शामिल थी उनके लिए यह बिलकुल नया था जो हम किसी भारतीय फिल्म में करने जा रहे थे। उन्हें पता नहीं था कि हम करने क्या जा रहे हैं।'

इस शख्स से मिलने लंदन गए थे अयान
अयान मुखर्जी ने बताया, 'मैंने तब डिज्नी के हेड को कॉल किया था। मैं और करण साथ में लंदन गए और तब तक हम फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट कर चुके थे। हमें नहीं पता था कि आगे की फिल्म बनाने के लिए हम फंड जुटा सकेंगे या नहीं। तो इस तरह ये बहुत चैलेंजिंग वक्त था। हमारी इंटरनल टीम बहुत तनाव में थी। लेकिन हम और मजबूत होकर सामने आए।'

इन वजहों से बढ़ गया फिल्म का बजट
फिल्म का बजट असल में इसलिए बढ़ाया गया क्योंकि अयान मुखर्जी फिल्म में हर चीज बेस्ट करना चाहते थे। उन्होंने बताया, 'मैंने अपना बेस्ट दिया है, हमने बेहिसाब रिसर्च की है और बहुत अच्छे VFX डाले हैं। इन सब पर बहुत काम किया गया है। मुझे लगता है कि मैं इन चीजों को क्रैक करने में कामयाब रहा हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
थलपति विजय इन दिनों तृषा कृष्णन को लेकर काफी खबरों में हैं, जो तमिलनाडु चुनाव 2026 में उनकी जीत के बाद उनके घर पहुंची थीं। हालांकि, हम यहां बात कर…
 07 May 2026
आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी 'धुरंधर 2: द रिवेंज' जहां एक ओर बॉक्‍स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता का जश्‍न मना रही है, वहीं इसे कॉपीराइट मामले में बड़ा झटका…
 07 May 2026
एक तरफ जहां थलपति विजय ने तमिलनाडु के चुनावी मैदान में ऐतिहासिक जीत पाई और अपने नाम का बिगुल बजा दिया, वहीं दूसरी ओर, उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस तृषा…
 07 May 2026
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। ओपनिंग डे पर ही इसने मराठी सिनेमा में एक रिकॉर्ड बना दिया था। इसकी…
 07 May 2026
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जहां पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की करारी हार पर तंज कसा और उनके शासन को 'बुरा सपना' बताया था, वहीं अब उन्होंने बांग्लादेश…
 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
Advt.