Select Date:

बड़वानीः जिले में भी 11 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

Updated on 05-07-2022 08:53 PM

 भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में भी 11 से 17 अगस्त तक ''हर घर तिरंगा'' अभियान चलाया जायेगा। इसका उद्देश्य देश वासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता और देशभक्ति की भावना जागृत करता है, ताकि वे राष्ट्रीय पर्व पर स्वयं क्रय कर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गौरवान्वित महसूस कर सके।

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 11 से 17 अगस्त तक संचालित होने वाले इस अभियान में सभी विभागो के मैदानी अमले का विशेष योगदान रहेगा, जिससे हम देश की आन-बान से संबंधित इस अभियान का संदेश घर-घर पहुंचा सके।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा भारतीय ध्वज संहिता 2002 में सन् 2021 में संशोधन किये हैं, जिसके कारण अब राष्ट्रीय ध्वज हाथ से बुने एवं काते हुये कपड़े के साथ ही मशीन द्वारा सूती, पालिस्टर, ऊनी, रेशमी, खादी के कपड़ो से भी बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के पूर्व जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल घरों की संख्या का आकलन एवं राष्ट्रीय ध्वज की मांग का आकलन कर लिया जाए, जिससे इन झण्डों की पूर्ति जिले में कार्यरत स्व-सहायता समूह, लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों, दर्जियो, प्रिंटरो आदि के माध्यम से करवाया जा सके।

कलेक्टर ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान तथा भारतीय ध्वज संहिता के संबंध में यदि किसी को शंका है या कुछ और जानकारी चाहता है तो वह भारत सरकार की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हमारे जिले में संचालित होने वाली गतिविधियों से संबंधित फोटोग्राफ्स, वीडियो को भी वेबसाइट पर भी अपलोड करवाया जाए, जिससे विश्व में कही पर भी रहने वाला व्यक्ति अपने जिले में संचालित इन गतिविधियों को सहजता से देख सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.