Select Date:

'भूत बंगला' एडवांस बुकिंग: करोड़ों के टिकट बिके, 'धुरंधर 2' भी पड़ रही धीमी, पहले दिन कितनी होगी कमाई

Updated on 16-04-2026 02:27 PM
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की ऐतिहासिक सफलता से बॉलीवुड गदगद है। 19 मार्च को यह फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बीते करीब 1 महीने बाद ही एक नई फिल्‍म रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' शुक्रवार, 17 मार्च को अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है। जबकि गुरुवार, 16 अप्रैल की देर शाम 9 बजे से इसे स्‍पेशल पेड प्रीव्‍यू शोज रखे गए हैं। 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग दो दिनों पहले 14 अप्रैल को शुरू हुई, और शुरुआती ट्रेंड्स बताते हैं कि इस फिल्‍म को लेकर उम्‍मीदें अच्‍छी-खासी हैं। एक लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में हिंदी के दर्शकों के लिए नई फिल्‍म आई है। हालांकि, अद‍िवी शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' भी हिंदी डब वर्जन में रिलीज हुई, लेकिन इसका जोर नहीं दिखा। अब गुरुवार सुबह तक 'भूत बंगला' के लिए कुल 35802 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है।

अक्षय कुमार इस फिल्‍म से जहां हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं, वहीं 'जॉली LLB 3' के छह महीने बाद सिनेमाघरों में यह ख‍िलाड़ी कुमार की वापसी है। इस फिल्‍म की सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट, अक्षय और प्रियदर्शन की आइकॉनिक जोड़ी है, जो लंबे समय के बाद फिर से साथ आ रही है। साथ में परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी जैसे दिग्‍गज कलाकार भी हैं। ऐसे में उम्‍मीदों का बंधना स्‍वभाविक है। लेकिन क्‍या ये 'धुरंधर 2' के तिल‍िस्‍म तो तोड़ पाएगी? आइए, समझते हैं-

'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग

Sacnilk के मुताबिक, ओपनिंग डे के लिए 'भूत बंगला' ने गुरुवार सुबह तक ₹95.72 लाख की ग्रॉस एडवांस बुकिंग की है। जबकि ब्‍लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा बढ़कर ₹2.6 करोड़ हो जाता है। टिकटों की यह एडवांस बुकिंग मूल रूप से 14-15 अप्रैल की है। ऐसे में एग्जिबिटर्स को पहले दिन थ‍िएटर्स में अच्छी भीड़ की उम्मीद है। अभी तक इसके 7020 शोज लिस्‍ट किए हैं, जिनकी संख्‍या आख‍िरी घंटों में बढ़ेगी। टिकटों की औसत कीमत भी ₹226 रखी गई है, जो 'धुरंधर 2' के पहले दिन के ₹400-₹500 के मुकाबले आधी है।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी, सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को 'हेरा फेरी', 'भागम भाग' से लेकर 'भूल भुलैया' जैसी कई क्लासिक कॉमेडी फिल्में दी हैं। जहां तक 'भूत बंगला' फिल्म के बारे में अवेयरनेस की बात है, तो इसको लेकर दर्शकों में अच्‍छा बज़ है। नौ दिन पहले रिलीज हुए ट्रेलर को यूट्यूब पर 47M व्‍यूज मिल चुके हैं। गाने भी लोगों की जुबान पर हैं। ट्रेलर देखकर लोगों को 'भूल भुलैया' जैसी फिल्म का इशारा मिल रहा है। इसके अलावा कुछ फैक्टर्स ऐसे हैं, जो इसे फेवर करते दिख रहे हैं। खासकर ये क‍ि 'धुरंधर 2' अब एक थोड़ी धीमी पड़ गई है। हालांकि, यह अभी भी 'भूत बंगला' को नुकसान पहुंचाने का दम रखती है।

28 दिन बाद 'धुरंधर 2' का हाल, 'धुरंधर पार्ट 1' के मुकाबले सुस्‍त

जहां तक आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी 'धुरंधर 2' का सवाल है, तो इस फिल्‍म ने 28 दिनों में देश में ₹1,099.72 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। यह रिकॉर्डतोड़ कमाई है और 28 दिन में ही 'धुरंधर पार्ट 1' की ₹739.00 करोड़ की कमाई से 48.81% अध‍िक है। लेकिन गौर करने वाली बात ये भी है कि पिछली फिल्‍म ने 28वें दिन देश में ₹15.75 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था, वो भी सिर्फ हिंदी रिलीज होकर। जबकि 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 28वें दिन ₹4.05 करोड़ का नेट बिजनस किया है। रणवीर सिंह की सीक्‍वल फिल्‍म की कमाई दूसरे हफ्ते के बाद तेजी से गिरी है।

'धुरंधर 2' के सामने राह आसान नहीं, पर मौका जरूर है

'भूत बंगला' के पास अपनी जमीन बनाने के लिए एक मौका तो जरूर है। दर्शकों में नई फिल्‍म की चाह और 'धुरंधर 2' की धीमी हो रही रफ्तार, अक्षय की फिल्‍म को फलने-फुलने का मौका दे सकती हैं। बशर्ते यह दर्शकों को पसंद आए। खासकर, ये कि इसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है। जबकि 'धुरंधर 2' एडल्‍ट सिर्टफिकेट वाली फिल्‍म है।

'भूत बंगला' बॉक्‍स ऑफिस प्रेड‍िक्‍शन: पहले दिन की कमाई का अनुमान

अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी, हॉरर-कॉमेडी जॉनर, फैमिली ऑडियंस, एडवांस बुकिंग और 'धुरंधर 2' से टक्‍कर, इन सारे फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए, अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के संकेत हैं। उम्‍मीद यही है कि यह 16 अप्रैल को होने वाले पेड प्रीव्यू से ₹3-4 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और 17 अप्रैल को ओपनिंग डे पर ₹12- ₹14 करोड़ की नेट कमाई कर सकती है।

COVID के बाद अक्षय की फिल्‍में और उनकी ओपनिंग

कोविड महामारी के बाद अक्षय कुमार की फिल्‍मों पर नजर दौड़ाएं, तो 'भूत बंगला' के पास पेड-प्रीव्‍यू मिलाकर पहले दिन टॉप-3 में एंट्री करने की उम्‍मीद है। कोरोना महामारी के बाद अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' ने पहले दिन ₹26.29 करोड़ कमाए थे। इसके बाद 'हाउसफुल 5' का नंबर है, जिसने ओपनिंग डे पर ₹24.00 करोड़ का कारोबार किया। जबकि अभी तीसरे नंबर पर 'बड़े मियां छोटे मियां' है, जिसने पहले दिन ₹15.50 करोड़ कमाए थे।

'भूत बंगला' का बजट और कास्‍ट

प्रियदर्शन के डायरेक्‍शन में बनी 'भूत बंगला' को अक्षय कुमार और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्‍म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जाता है। कास्‍ट में अक्षय कुमार के अलावा, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्‍बू, असरानी, मनोज जोशी, मिथिला पालकर, जिशु सेनगुप्ता, राजेश शर्मा, मनु मेनन, पेरिन माल्दे और पुनीत हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.