Select Date:

ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 26 गिरफ्तार, 30 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन...

Updated on 04-05-2024 06:38 PM

रायुपर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 सटोरियों को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पुणे (महाराष्ट्र) में बैठकर रेड्डी 67, महादेव पैनल 149 एवं लेजर 10 आई.डी. पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित कर रहे थे। बताया जा रहा है कि एक-एक आईडी 35 से 50 लाख रुपए में ली गई थी। प्रकरण में 26 सटोरियों के साथ अब तक कुल 34 सटोरिये गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप 11 नग, मोबाईल फोन 98 नग, कैल्कुलेटर 01 नग, वाईफाई 02 नग, रजिस्टर 03 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 09 नग, एटीएम 81 नग तथा सिम कार्ड 50 नग जब्त किए गए हैं। इसके अलावा जब्त लैपटॉप व मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रुपए से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी मिली है। वहीं मोबाईल एवं बैंक खातों से हजारों प्लेयर की जानकारी भी प्राप्त हुई है। साल 2024 के आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने अब तक 9 प्रकरण में कुल 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना गंज के अपराध क्रमांक 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोवा के एम.व्ही.आर. होम्स स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही कर फ्लैट से 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग लैपटॉप, 01 नग कैमरा, 01 नग कैल्क्यूलेटर, 27 नग मोबाईल फोन (जिसमें 07 नग की-पेड मोबाईल फोन डब्बा पैक है), 01 राउटर एवं लिंक कनेक्टर जुमला कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये तथा 11 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं 01 चेक बुक जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी।

गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं विवेचना क्रम में पाया गया कि उनके अन्य साथी महाराष्ट्र के पुणे में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। चूंकि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की टीम थाना माना के प्रकरण में आरोपी पतासाजी हेतु पूर्व से महाराष्ट्र में उपस्थित थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व से उपस्थित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम की सहायता हेतु 01 अन्य टीम का गठन कर पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पुणे पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि पुणे के भारती विद्यापीठ क्षेत्र के कृष्णा पिकुंज एवं राजदीप अपार्टमंेट स्थित 02 अलग - अलग फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा लगातार 07 दिवस तक उक्त जगह में दूधवाला, सब्जी वाला, पेपर वाला बनकर रेकी की गई तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही दोनों स्थानों पर एक साथ रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान दोनों फ्लैट में कुल 26 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप, मोबाईल फोन व अन्य के माध्यमों से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।

सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान रेड्डी 67, महादेव 149 एवं लेजर 10 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार करने के साथ ही पप्पू जेठवानी जो थाना पुरानी बस्ती रायपुर का हिस्ट्रीशीटर है, को इस व्यवसाय में संलिप्त होना तथा साथ में मिलकर सट्टा संचालित करना बताया गया। रायपुर निवासी नवीन वैद्य, कोरबा निवासी पिंटू एवं चांपा निवासी नयन तीनों मुरली से जुड़े हुए है तथा इसी से आई.डी. लेते है। मुरली एवं पिंटू के दुबई में होने की संभावना है।  

जिस पर सभी 26 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 11 नग, मोबाईल फोन 98 नग, कैल्कुलेटर 01 नग, वाईफाई 02 नग, रजिस्टर 03 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 09 नग, एटीएम 81 नग तथा सिम कार्ड 50 नग जुमला कीमती लगभग 25 लाख रूपये जप्त किया गया है। सटोरियों के पास जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है तथा 1,000 से अधिक प्लेयर की जानकारी भी इनके द्वारा दी गई है। जिनके आंकड़े व जानकारी जुटाये जा रहे है।   

सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपियों में 22 छत्तीसगढ़ (रायपुर-07, दुर्ग-06, राजनांदगांव-03, जांजगीर-चांपा -02, कोरबा-02, सूरजपुर-01 एवं मानपुर मोहला-01) 03 मध्य-प्रदेश एवं 01 उत्तर प्रदेश के निवासी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य सटोरियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 May 2024
जगदलपुर। शहर के व्यवस्तम मार्ग चांदनी चौक से एसबीआई चौक तक के मार्ग को व्यवस्थित यातायात सुविधा के लिए प्रायोगिक तौर पर वन-वे जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। नागरिकों और…
 17 May 2024
कवर्धा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय सारणी अनुसार आगामी 04 जून को लोकसभा र्वाचन की मतगणना होगी। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र पंडरिया एवं कवर्धा में…
 17 May 2024
कोरिया। दुनियाभर में 17 मई का दिन वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन इस गंभीर समस्या के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के मकसद से…
 17 May 2024
सूरजपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदनी साहू के मार्गदर्शन में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का…
 17 May 2024
अच्छी सरकार, अच्छा प्रशासन, अच्छी पुलिस व अच्छी सुरक्षा व्यवस्था तो जनता तब मानती है जब अपराधियों,असामाजिक तत्लो, माफिया व नक्सलियों तक में खौफ हो, पकड़े जाने का डर हो, सजा…
 17 May 2024
मनेन्द्रगढ़ । मनेन्द्रगढ़ में पत्रकार रईस अहमद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक की पत्नी शफीना, उसके प्रेमी और उसके साथी ने मिलकर रईस की हत्या की थी। धारदार…
 17 May 2024
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्होंने 93 साल के उम्र में राजधानी के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके…
 17 May 2024
रायपुर/ कांटाबांजी। ओडिशा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कांटाबांजी के बंगोमुंडा में आयोजित जनसभा में शामिल…
 16 May 2024
रायपुर। राजधानी में अवैध प्लॉटिंग और बेजा कब्जा के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अवैध कब्जे और अवैध प्लाटिंग की सैकड़ों शिकायतों को दूर करने के लिए निकले नगर निगम के बुलडोजर…
Advt.