Select Date:

बिहार की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम, अमेरिकी छात्रों को पीछे छोड़ कर जीता Gold Medal

Updated on 30-09-2022 06:52 PM
बिहार के बच्चे देश से लेकर विदेशों तक अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। बिहार की बेटी ईशा ने अमेरिका में देश और प्रदेश का परचम लहराया है। न्यू मैक्सिको सिटी (अमेरिका) के एलबर्क शहर में ईशा ठाकुर ने दसवीं में सबसे ज़्यादा नंबर हासिल किया है। दसवीं की परीक्षा में सबसे ज़्यादा नंबर लाने पर उसे गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। अमेरिकि छात्रों को पीछे छोड़ते हुए अव्वल आने पर अमेरिकी सरकार की तरफ़ से उसे नेशनल सोसाइटी का मेम्बर भी बनाया गया।

ईशा ठाकुर को अमेरिका में मिला गोल्ड मेडल
अमेरिका में अपने हुनर का परचम लहराने वाली ईशा ठाकुर का ताल्लुक बिहार के दरभंगा ज़िले से है। रतनपुर की रहने वाली ईशा को अमेरिकि सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा। इशा को अमेरिका में सम्मानित किए जाने पर उसके गांल में जश्न का माहौल है। वही इशा के गांव वालों का कहना है कि इशा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश, राज्य और जिला का नाम रोशन किया है। ईशा को मिथिला समाज, मैथिली भाषा और रीति-रिवाजों की काफी अच्छी जानकारी है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहती है ईशा
ग्रामीणों ने बताया कि ईशा परिवार के साथ न्यूयॉर्क शहर में ही रहती है। ईशा ठाकुर के पिता सुजय ठाकुर बतौर कैमिकल इंजीनियर अमेरिका में काम करते हैं। इसके साथ ही ईशा की मां उषा ठाकुर रियल स्टेट का बिजनेस करती हैं। इन सबके अलावा उनके दादा महेश्वर ठाकुर माइनिंग इंजीनियर के पद पर अमेरिका में काम कर रहे थे जोकि रिटायर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ईशा की कामयाबी से पूरे देश को गर्व है, बिहार छात्रों को हुनर दिखाने का मौक़ा दिया जाए तो वह विश्व भर में नाम कमा सकता है।

अमेरिका के कॉलेज से मिली फ़ेलोशिफ
पटना जिले के गोनपुरा गांव (फुलवारीशरीफ) के रहने ग़रीब मजदूर के बेटे को अमेरिका में पढ़ने के लिए फ़ेलोशिप मिली थी। भारत से 6 नाम इस स्कॉलरशिप के लिए भेजे गए थे, जिसमें बिहार के बेटे प्रेम कुमार को अमेरिका के प्रतिष्ठित लाफायेट कॉलेज की तरफ़ से ढाई करोड़ रुपये की फेलोशिप दी गई । महादलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 17 वर्षीय छात्र प्रेम कुमार को अमेरिका के कॉलेज से फ़ेलोशिफ मिलने से पूरा समाज गर्व महसबस कर रहा है।
 
प्रेम को 2.5 करोड़ रुपये की मिली स्कॉलरशिप
प्रेम कुमार अमेरिता में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और अंतर्राष्ट्रीय संबंध की पढ़ाई कर रहे हैं। आपको बता दें कि लाफायेट कॉलेज की स्थापना 1826 ई. में हुई थी। अमेरिका के कॉलेज की तरफ़ से प्रेम कुमार को 2.5 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। इसके तहत लाफायेट कॉलेज में प्रेम कुमार की 4 सालों की शिक्षा में आने वाले सभी खर्च स्कॉलरशिप के ज़रिए वहन की जा रही। इसमें ट्यूशन, , किताबें, रहने, स्वास्थ्य बीमा, यात्रा का खर्च आदि सबकुछ शामिल है। प्रेम कुमार ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि डेक्सटेरिट ग्लोबल की वजह से मुझे यह मौक़ा मिल पाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में रनों की ऐसी बारिश हुई कि पंजाब के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस मैच में पंजाब किंग्स को खराब फील्डिंग ले डूबी। युजवेंद्र चहल ने अपनी…
 07 May 2026
हैदराबाद: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल का यह मुकाबला ऐतिहासिक बन गया जहां युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने जो किया, उसने दिग्गज रिकी पोंटिंग को शर्मसार कर दिया। मैच के 10वें ओवर के आसपास जब पोंटिंग लाइव…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की गूंज के साथ ही कैमरों की नजरें वीआईपी स्टैंड में बैठी काव्या मारन पर टिक गईं। जैसे ही हैदराबाद की…
 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
Advt.