Select Date:

गरीबों के कल्याण के लिए भाजपा ने कई योजनाएं बनाईं : चौहान

Updated on 04-07-2022 07:03 PM

भोपाल गरीब की गरीबी दूर हो और वह चैन से जी सकें, इसलिए देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कई योजनाएं बनाई हैं। जिसमें गरीबों को राशन खरीदने के लिए हमने एक रुपए किलो में गेहूं, चावल एवं नमक की व्यवस्था की है। कांग्रेस ने यह काम कभी नहीं किया।

 गरीब परिवारों के मेधावी बच्चों की मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ, आईआईएम में एडमिशन होने पर उनकी फीस माता-पिता नहीं, हमारी सरकार भरवायेगी। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सुबह भोपाल के 12 नंबर स्थित घनघौर मंदिर के समीप पार्टी द्वारा आयोजितमामा की चाय पर चर्चाकार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा ने गरीबों का जीवन बदलने की सामाजिक क्रांति का संकल्प लिया
श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओं का नारा दिया, गरीबी नहीं हटाई, बल्कि गरीब को ही हटा दिया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने गरीब का जीवन बदलने की सामाजिक क्रांति का संकल्प लिया है।

 मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब बिना राशन के नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश के गांव एवं शहरों में अभियान चलाकर गरीबों को जमीन का पट्टा देकर मालीक बनाया जायेगा। जिनके पास जमीन है, उनको मकान बनाने के लिए पैसे दिये जायेंगे। अब प्रदेश की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने देंगे। हमने माफियाओं से जो 21 हजार एकड़ जमीन छीनी है, वह सारी जमीन गरीबों में बाट दी जायेगी। गरीबों की जिंदगी आसान बनाना मेरे जीवन का लक्ष्य है।

कमलनाथ ने गरीब बहनों के कल्याण की योजना को ही बंद कर दिया
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना में हमने तय किया कि गरीब गर्भवती बहनों को प्रसव से पूर्व 4 हजार और प्रसव पश्चात 12 हजार रुपये दिये जायेंगे।

 लेकिन कमलनाथ ने मेरी गरीब बहनों के कल्याण की इस योजना को ही बंद कर दिया था। बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी चालू कर दी गई है, ताकि बेटियों की शादी में कोई परेशानी हो। इसलिए मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी बहन श्रीमती मालती राय और सभी पार्षद प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दीजिए और विकास की जिम्मेदारी मुझ पर छोड़ दीजिए।


इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री सांसद सुश्री कविता पाटीदार, महापौर प्रत्याशी श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास विरानी, सुश्री राजो मालवीय, पार्षद प्रत्याशी बाबूलाल यादव, अरविंद वर्मा, श्रीमती सुषमा बबीसा, श्रीमती स्नेहलता रघुवंशी, श्रीमती वंदना जाचक सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.