Select Date:

भाजपा विधायक डा. सीतासरन शर्मा बिजली अफसरों की मनमानी के खिलाफ धरने पर

Updated on 02-09-2022 05:26 PM
जिला मुख्यालय पर पदस्थ बिजली कंपनी के दो अधिकारियों की कथित मनमानी, अभद्रता और बिजली चोरी के झूठे प्रकरण बनाने पर विधायक डा. सीतासरन शर्मा ने मोर्चा खोल दिया है। कंपनी अधिकारियों के खिलाफ डा. शर्मा के धरना देने की चेतावनी के बाद गुरुवार सुबह कंपनी महाप्रबंधक व्हीव्हीएस परिहार धरना स्थगित करने की अपील करने आए।

उन्होंने विश्राम गृह में काफी देर तक शर्मा को सफाई देकर शिकायतों की जांच कराने की बात भी कही, लेकिन विधायक अपने फैसले पर अडिग हैं। उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि जनहित में बिजली दफ्तर के बाहर वे शुक्रवार को धरना देंगे। अब सारी बातें जनता की अदालत में ही होंगी। सत्ताधारी दल के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विस अध्यक्ष डा. सीतासरन शर्मा के मोर्चा खोलने के बाद अब अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

धरने की चेतावनी के बाद कंपनी के महाप्रबंधक व्हीव्हीएस परिहार सुबह आनन-फानन में विधायक डा. शर्मा से मुलाकात का वक्त लेकर विश्राम गृह पहुंचे। यहां बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक अफसरों ने अपनी सफाई पेश कर विधायक को मनाने का प्रयास किया।

दरअसल नर्मदापुरम में पदस्‍थ डीजीएम अंकुर मिश्रा, प्रधुम्न गजभिए द्वारा गलत तरीके से की जा रही कार्रवाई व नागरिकों से अभद्रता के विरुद्ध विधायक डा. शर्मा ने धरने का एलान किया है। वे दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई चाहते हैं। शर्मा ने कड़े शब्‍दों में कहा कि डीजीएम अति कर रहे हैं और जबरदस्‍ती मीटर से छेड़छाड़ के प्रकरण बनाते हैं। शर्मा ने कहा कि मुझे बहुत से लोगों ने शिकायत की है और मुझे भी शक है डीजीएम अपने साथ जिन लोगों को लेकर जाते हैं, वे मीटर में तार फंसाकर लोगों को झूठा फंसा रहे हैं। इन अफसरों ने भ्रष्‍टाचार का नया सिस्‍टम तैयार कर लिया है। शर्मा ने कहा कि हमने कई बार जीएम से शिकायत की, एकाध प्रकरण को वे देखकर बाद में 6-7 नए प्रकरण बना लेते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.