Select Date:

सीबीएसई का कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स लॉन्च

Updated on 15-04-2026 12:41 PM
बिलासपुर/रायपुर, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने स्कूली शिक्षा को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड ने कक्षा 3वीं से 8वीं तक के लिए कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (CT&AI) नाम से एक नया कोर्स लॉन्च किया है।

इसका मुख्य उद्देश्य साल 2030 तक देश के हर छात्र को एआई-साक्षर बनाना है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9वीं के लिए अब तक चल रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पुराने सभी कोर्स बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए एनसीईआरटी विशेष मॉड्यूल तैयार कर रहा है।

सीबीएसई अब कक्षा 3रीं से लेकर 8वीं में पढ़ रहे छात्रों को एआई की पढ़ाई कराने जा रहा है। सीबीएसई के अनुसार यह नया कोर्स किसी अलग भारी-भरकम किताब के बोझ जैसा नहीं होगा। इसके लिए जारी की गई रिसोर्स बुक्स एनसीईआरटी की गणित की किताबों की साथी होंगी।

रिसोर्स बुक के चैप्टर गणित की किताब के क्रम में ही होंगे। जैसे ही शिक्षक क्लास में गणित का कोई कॉन्सेप्ट पढ़ाएंगे, उसी समय उससे जुड़ी एआई और थिंकिंग एक्टिविटी भी कराई जाएगी। सीबीएसई के अनुसार इन किताबों में रटने वाले सवाल नहीं, बल्कि सोचने वाले सवाल होंगे जो छात्रों की तर्कशक्ति और समस्या सुलझाने की क्षमता बढ़ाएंगे।

सीबीएसई ने छात्रों और शिक्षकों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://cbseacademic.nic.in/ पर हैंड बुक्स उपलब्ध करा दी हैं। स्कूलों को इन्हें तुरंत डाउनलोड कर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षकों के लिए भी नई गाइडलाइन

सीबीएसई ने शिक्षकों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए हैं। अब क्लासरूम में टीचिंग से ज्यादा फैसिलिटेशन पर जोर होगा। शिक्षकों को सलाह दी गई है कि वे छात्रों को सीधे उत्तर न बताएं। छात्रों को खुद सोचने और गलतियां करने के लिए सुरक्षित माहौल दें। सही जवाब लाने से ज्यादा जरूरी सोचने की प्रक्रिया को समझाना होगा।

कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए NCERT लाएगा मॉड्यूल

कक्षा 3वीं से 8वीं तक सीबीएसई का नया करिकुलम चलेगा, वहीं 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए एनसीईआरटी विशेष मॉड्यूल तैयार कर रहा है। सत्र 2026-27 से ये मॉड्यूल इंटरनल असेसमेंट यानी आंतरिक मूल्यांकन का हिस्सा होंगे। हालांकि, जो छात्र अभी 10वीं में हैं, वे पुराने नियमों के तहत ही अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे।

इन खास स्किल्स पर रहेगा फोकस 

इस नए करिकुलम के जरिए छात्र साइबर सिक्योरिटी, बेसिक नेटवर्किंग, डेटा-संचालित निर्णय लेना और एआई के नैतिक पहलुओं जैसे विषयों को गहराई से समझेंगे। इसमें गेमिंग टूल्स, वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी का भी उपयोग किया जाएगा ताकि पढ़ाई बोझिल न लगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.