शाजापुर में हाईवे पर गदर, गेहूं रिजेक्ट हुआ तो भड़के किसान, जाम में फंसे दूल्हे से बोले- 'करो जोरदार अभिनंदन'
Updated on
22-04-2026 02:48 PM
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां स्थित श्रीराम वेयरहाउस पर सर्वेयर द्वारा गेहूं रिजेक्ट किए जाने से नाराज किसानों ने कालापीपल-कुरावर स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर पहिए थमे रहे, लेकिन इस तनावपूर्ण माहौल के बीच किसानों का एक मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला।
चक्काजाम में दूल्हे से ठिठोली
जाम के दौरान वहां से एक दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ निकल रहा था। किसानों ने दूल्हे की गाड़ी को रोक लिया और उसे पास बुलाकर मजाकिया अंदाज में पूछा- 'कहो बंशीलाल जी, इतनी धूप में खड़े होकर कैसा लग रहा है? करो इनका जोरदार अभिनंदन।' जब किसानों ने पूछा कि मुहूर्त तो नहीं निकल रहा, तो दूल्हे ने हंसते हुए जवाब दिया- 'लगन तो हो गई, अब तो बस देवी-देवताओं की पूजा करने जा रहे हैं।' इस पर किसानों ने फिर चुटकी ली और माहौल खुशनुमा हो गया।
'3-3 बार फेल हो रहा सैंपल'
किसानों का आरोप है कि उपार्जन केंद्र पर अधिकारी नमी और गुणवत्ता का हवाला देकर बार-बार गेहूं लौटा रहे हैं। एक किसान ने बताया कि तीन-तीन बार सैंपल फेल होने से उन्हें बार-बार ट्रैक्टर का किराया और भारी भाड़ा वहन करना पड़ रहा है। मौसम के बदलते मिजाज और बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। उनकी मांग है कि नमी के मानकों में छूट दी जाए और तुलाई तुरंत शुरू की जाए।
तहसीलदार के आश्वासन पर खुला जाम
मौके पर पहुंचे तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने किसानों से लंबी चर्चा की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस (SI रवि भंडारी) ने बताया कि गेहूं में मिट्टी होने के कारण ग्रेडिंग की समस्या थी। बाद में समझाइश के बाद किसानों को रोड से हटाया गया और ग्रेडिंग के बाद गेहूं की तुलाई शुरू हुई।
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…