Select Date:

20 वर्षों बाद होगी छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर शतरंज प्रतियोगिता 18 से

Updated on 09-09-2022 05:39 PM
लगभग 20 वर्षों के बाद छत्तीसगढ़ में पुन: छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्राफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 18 से 28 सितंबर तक राजधानी रायपुर के होटल ग्रेंड इम्पीरिया एवं शगुन फार्म वीआईपी रोड में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में विश्व के 15 देशों के लगभग 500 शतरंत खिलाडि?ों ने आने की सहमति दे दी हैं, इसमें कुछ और देशों के जुड?े की संभावना है क्योंकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 12 सितंबर रखी गई हैं।

आयोजन समिति के चेयरमेन व छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक गुरुचरण सिंह होरा व विनोद राठी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि इस अयोजन से केवल छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं बल्कि भारत का नाम विश्व शतरंज के मानचित्र पर अवलोकित होगी। इस आयोजन से देश और प्रदेश के रेटेड खिलाडि?ों को अपनी रेटिंग सुधारने, जीएम व आईएम नॉर्म एवं टाइटल प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध होगा। इस स्तर की स्पधार्ओं के आयोजन का देश में अब भी अभाव है जहां पर हाई रेटेड खिलाड़ी का प्लेटाफार्म में खेल सकें। यही कारण है कि भारतीय खिलाडि?ों को इंटरनेशनल टाइटल प्राप्त करने के लिए यूरोपीय देशों में जाना पड़ता है जिससे खिलाडि?ों को अत्यंत आर्थिक तनाव एवं दबाव में रहना पड़ता है इस कारण अनेकों प्रतिभाएं तो भाग लेने से वंचित हो जाती है। मुख्यमंत्री ट्राफी में अभी भारत, रसिया, उक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, काजिकस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बावे व नेपाल सहित 15 देशों के खिलाडि?ों ने भाग लेने के लिए अपनी एंट्री कर ली हैं। इसमें और देशों के जुड?े की संभावना है क्योंकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 12 सितंबर रखी गई हैं। विजेता ट्राफी के अलावा 35 लाख रुपये पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता दो कैटेगिरी अर्थात मास्टर्स एवं चैलेंजर्स के रुप में करायी जाएगी। मास्टर कैटेगरी में 23 लाख एवं ट्राफी तथा चैलेंजर्स में 12 लाख रुपये एवं ट्राफी पुस्कार स्वरुप विजयी खिलाडि?ों को दिया जाएगा।

श्री होरा ने बताया कि उक्त स्पर्धा 10 चक्रों में संपन्न होगी तथा प्रति दिवस 1 ही मैच अपरान्ह 3 बजे से खेला जाएगा। वहीं चैलेंसर्ज का मुकाबला शगुम फार्म हाउस में होगा जहां खिलाड़ी प्रतिदिन दो-दो चक्र प्रात: 9 बजे एवं अपरान्ह 3 बजे से खेल सकेंगे। दिग्गज खिलाडि?ों में 16 ग्रैंड मास्टर्स, 17 इंटरनेशनल मास्टर्स, 3 महिला ग्रैंड मास्टर्स, 8 महिला इंटरनेशनल मास्टर्स, 5 फीडे मास्टर्स एवं 200 ईलो रेटेड खिलाडि?ों के नाम शुमार है। महाराष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक स्वप्निल बंसोड़ को अखिल भारतीय शतरंत संघ द्वारा मुख्य निर्णायक का दायित्व सौंपा गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सहायक महाप्रबंधक एवं अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अलंकार भिवगड़े उप मुख्य निर्णायक होंगे। इनके सहयोग करने के लिए विभिन्न राज्यों के 20 अनुभावी निर्णायक भी शामिल होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.