Select Date:

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मेगा निःशुल्क आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ

Updated on 02-07-2022 05:12 PM

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी तथा तीन दिवसीय स्पाइन एवं आर्थोपेडिक कांफ्रेंस का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपस्थित डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही श्री नारायणा हॉस्पिटल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पिटल से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में श्री नारायणा हॉस्पिटल की राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मुम्बई, बैंगलोर सहित अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने निःशुल्क शिविर का लाभ लेने आए लोगों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।


मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कांफ्रेस का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारायणा हॉस्पिटल द्वारा विगत 11 वर्षों में जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों और अत्याधुनिक संसाधनों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया गया है। इस सफलता में यहां के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी राज्य के जरूरतमंद लोगों के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से 05 लाख रूपए तक की निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 20 लाख रूपए तक का उपचार निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है, लेकिन किन्हीं कारणों से बीमार हो जाने पर बेहतर उपचार की आवश्यकता होती है।

ऐसे समय में सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं से निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में नए गंभीर बीमारियों की पहचान हो रही है, साथ ही इनका उपचार भी संभव हुआ है। राज्य सरकार द्वारा भी इन नए गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आवश्क सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम को हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुनील खेमका ने भी संबोधित किया डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.