Select Date:

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 80.19 करोड़ रुपए की लागत के कुल 25 कार्यो का किया लोकार्पण तथा भूमिपूजन...

Updated on 30-06-2022 06:26 PM

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 80.19 करोड़ रुपए की लागत के कुल 25 कार्यो का किया लोकार्पण तथा भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज बैकुण्ठपुर रेस्ट हाउस में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के कुल 80 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत के 25 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया, जिनमें 66 करोड़ 62 लाख रुपए लागत के 17 कार्यों का  लोकार्पण तथा भूमिपूजन तथा 13 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत के 08 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
लोकार्पण के प्रमुख कार्य -
पोंडीडीह से जरौंधा 32.85 कि.मी. का निर्माण कार्य का लोकार्पण जिसकी लागत राशि 23 करोड़ 33 लाख रुपए है। पोंड़ी से मुगुम (जिला कोरबा सीमा) तक 10.30 किमी सड़क निर्माण लागत राशि 7.55 करोड़ रुपए, नई लेदरी पाराडोल मार्ग पर हसदेव नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग 6.76 करोड़ रुपए लागत राशि से, रतनपुर से चोपन व्हाया कोटेया मार्ग पर आंजन नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य 5.10 करोड़ रुपए लागत राशि से, तथा उधनापुर से पैनारी तक सड़क निर्माण कार्य लंबाई 07 कि.मी. कार्य का 5.24 करोड़ रुपए का लोकार्पण किया गया।

भूमिपूजन के प्रमुख कार्य -
भूमिपूजन के तहत मुख्य रूप से शामिल पेण्ड्री अटल चौक से मटूकपुर मार्ग का निर्माण 6.70 कि.मी. लंबाई 8.09 करोड़ रुपए लागत राशि से बनाया जाएगा। क्रेडा के माध्यम से मनेन्द्रगढ़ मे प्रकाश व्यवस्था हेतु 50 नग सोलर हाई मास्ट की स्थापना जिसकी लागत राशि 2.02 करोड़ रुपए होगी। मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों में स्ट्रीट लाईट 1.20 करोड़ रुपए लागत राशि से, मनेन्द्रगढ़ के एन.एच. 43 से तिराहा चौक पहुॅच मार्ग लंबाई 500 मी. का निर्माण कार्य लागत राशि 49.34 लाख रुपए और कोरिया के वनवासी कल्याण आश्रम से अगरियापारा लालपुर पहुंच मार्ग लं. 810 मी. निर्माण कार्य जिसकी लागत राशि 49.77 लाख रुपए होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.