Select Date:

अभी भारतीय फुटबॉल टीम के साथ जुड़े रहना चाहते हैं कोच स्टिमक

Updated on 04-07-2022 09:11 PM

नई दिल्ली भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक अभी टीम के साथ जुड़े रहना चाहते हैं हालांकि उनका कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह कार्यकाल आगे बढ़ाने का अनुरोध करेंगे। स्टिमक ने कहा कि अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ है , इसलिए मैं टीम के साथ आगे भी बना रहना चाहता हूं।


कोच ने कुछ संस्थाओं पर भी निशाना साधा है। कोच स्टिमक ने कहा है इन लोगों ने राष्ट्रीय टीम के स्तर को बढ़ाने की जगह अपनी योजनाओं पर ही ध्यान दिया है।


कोच ने इससे पहले अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की भी आलोचना की थी।
स्टिमक ने कहा, ‘‘जब मैं मई 2019 में कोच नियुक्त किया गया था तो मुझे लगा कि सभी का ध्यान भारतीय फुटबॉल पर रहेगा पर ऐसा हुआ नहीं। ’’


उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी से राष्ट्रीय टीम के स्तर को ऊंचा करने के लिये मदद की उम्मीद कर रहा था पर कुछ पक्षों ने अपनी योजनाओं पर ही ध्यान दिया जिससे मुझे हैरानी हुई , हालांकि उन्होंने किस का नाम नहीं लिया।’’
उनका भारतीय टीम के साथ करार इसी दो माह बाद सितंबर में समाप्त हो रहा है।


स्टिमक ने इसके अलावा बार बार खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्धता पर जोर दिया। इसके साथ ही क्लबों द्वारा खिलाड़ियों कोरिलीजनहीं करने को लेकर भी अपने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘केवल राष्ट्रीय टीम का प्रदर्शन ही भारतीय फुटबॉल को ऊपर ले जा सकता है, इंडियन सुपर लीग नहीं।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.