Select Date:

कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी नागरिकों की समस्याएं

Updated on 05-07-2022 07:42 PM

 कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने सोमवार को अपने चेंबर में कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से सुबह 10 बजे से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो के दूर-दराज से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उनके त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में आज 40 से अधिक लोगो ने आवेदन देकर अपनी समस्याएं बताई।

कलेक्टर ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बेहद ही आत्मीयता से नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर मिल सके। आज प्राप्त आवेदन में से कुछ आवेदन अपने बच्चों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश दिलाने, चिटफंड कंपनी में जमा की गई राशि वापस दिलाने, जमीन विवाद के मामले सुलझाने, स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से आर्थिक सहायता दिलाने, आय एवम जाति प्रमाण पत्र बनवाने, पेंशन राशि एवं आर्थिक सहायता दिलाने, अवैध परिवहन पर रोक लगाने एवं अवैध अतिक्रमण पर रोक हटवाने, स्कूल फीस माफ करवाने, अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगवाने, सीमांकन प्रकरण की सर्टिफाइड कॉपी दिलवाने, डेयरी संघ के प्रतिनिधियों ने पशु आहार में मिलावट कर बेचने की शिकायत पर कार्यवाही करने, एक दिव्यांग ने मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल दिलाने के लिए आवेदन दिया। इसी तरह अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याए बताई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…
 01 May 2026
दु्र्ग/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल…
Advt.