छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में भ्रष्टाचार के आरोप में 2 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। शासकीय भूमि में कूटरचना और रिकॉर्ड में छेड़छाड़ के आरोप में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इन पर निलंबन की कार्रवाई की। जैजैपुर तहसील के ग्राम झालरौंदा के पटवारी संतोष कहरा (प.ह.नं- 03) और ग्राम कोटेतरा के पटवारी विनोद डाहिरे (प.ह.नं- 08) के खिलाफ प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई हुई।
कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, तहसील ऑफिस जैजैपुर ने प्रतिवेदन में सरकारी भूमि में कूटरचना और शासकीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी की बात लिखी थी। जिसके बाद पटवारी संतोष कहरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सक्ती को जांच अधिकारी नियुक्त कर विभागीय जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
पटवारी विनोद डाहिरे भी सस्पेंड
पटवारी विनोद डाहिरे को भी सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में दोनों पटवारियों का मुख्यालय तहसील कार्यालय सक्ती किया गया है। इस अवधि में नियमानुसार दोनों पटवारियों को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।