Select Date:

शाला त्यागी छात्रों को लेकर कांग्रेस सरकार के पास कोई पुख्ता योजना नहीं : केदार कश्यप

Updated on 05-07-2022 07:39 PM

पूर्व शिक्षा मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने सोमवार की देर शाम को एक बयान जारी कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि शाला त्यागी बच्चों को लेकर प्रदेश सरकार के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। ऐसे बच्चों की संख्या पूरे प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही है और केवल मात्र स्कूलों में प्रवेश उत्सव के नाम पर प्रदेश की सरकार वाहवाही लूटने में लगी हुई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इसकी जरा भी चिंता नही हैं।

राजधानी रायपुर में ही पिछले दो साल में 7882 बच्चों ने शाला त्यागा है और उनके स्कूल वापसी के लिए किसी तरह का कोई अभियान इन दो वर्ष के भीतर में नहीं चलाया गया है। जिसके कारण स्कूलों में लगातार बच्चों की उपस्थिति घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी सरस्वती सायकल योजना सहित, निशुल्क पुस्तक व गणवेश वितरण किया जाता था ।लेकिन कोरोना काल के बाद मदद के नाम पर विद्यार्थियों को कोई सहयोग नहीं मिला और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों ने स्कूल त्याग दिया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि शाला त्यागी बच्चों के लिए प्रदेश की सरकार द्वारा उन्हें पुनः स्कूलों बेचने के लिए कोई तैयारी नहीं किया जा रहा है। जो प्रदेश सरकार की स्कूल प्रवेश उत्सव की पोल खोल रही है। बारिश के मौसम आ जाने के बाद भी स्कूलों भवनों की मरम्मत भी की जानी थी लेकिन अभी तक स्कूलों की मरम्मत नहीं किया गया है। कई स्कूलों में छत का प्लास्टर टूट कर बच्चों के ऊपर ही गिर रहा है। प्रदेश में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा उन बच्चों के स्कूल में वापसी हो इसके लिए पूरे प्रदेश में युध्द स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…
 01 May 2026
दु्र्ग/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल…
Advt.