Select Date:

निगमकर्मियों ने अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के समर्थन में किया कलम बंद हड़ताल

Updated on 29-06-2022 11:49 PM
रायगढ़ । अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के समर्थन में बुधवार को निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल रखा। इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने निगम के मुख्य द्वार पर धरना देते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की मांग की।
पूर्व में नगर निगम के कर्मचारी की बैठक हुई, जिसमें कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए आवश्यक सुझाव और प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल को समर्थन देने का भी निर्णय लिया गया। स्वायत्ताहसी कर्मचारी महासंघ रायगढ़ के अध्यक्ष श्री अनिल वाजपेयी व महामंत्री श्री घनश्याम सिंह ठाकुर के आह्वान पर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के  हड़ताल को समर्थन देते हुए बुधवार को निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने टाउन हॉल के मुख्य द्वार पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व में प्रसारित सूचना अनुसार निगम के सभी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लिया था। सुबह 10 बजे से ही सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर बैठ कर प्रदर्शन किया और केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की मांग की। अध्यक्ष श्री अनिल वाजपई ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 32 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसी तरह गृह भाड़ा भत्ता भी दिया जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार के कर्मचारियों को हाल ही में 1 मई से 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी किया गया है, जो प्रदेश के कर्मचारियों के हित के अनुरूप नहीं है। इसलिये राज्य शासन को भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता जारी होने के दिनांक से पूर्ण रूप से समान काम समान वेतन जारी करना चाहिए। महामंत्री श्री घनश्याम सिंह ठाकुर ने भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ते की मांग करते हुए नारे लगाए। कलम बंद हड़ताल प्रर्दशन में कार्यपालन अभियंता श्री एन उपाध्याय, आफिस सुपरिडेंट श्री आरएन पटेल, एकाउंटेंट श्री अजय वर्मा सहित सभी उपअभियंता, राजस्व व  सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.