Select Date:

धार में बांध के लीकेज ने लोगों को किया बेघर:जान बचाने 500 फीट ऊंची पहाड़ी पर चढ़े ग्रामीण

Updated on 14-08-2022 08:11 PM

मैं विंध्याचल रेंज की पहाड़ी पर बना कारम डैम हूं। चार साल पहले सन् 2018 में मेरा शिलान्यास और भूमिपूजन धार जिले के तत्कालीन प्रभारी मंत्री अंतर सिंह आर्य ने किया था। मेरी सरहद में आने वाले 8 गांव मुझमें पहले ही समा चुके हैं। हां, सोचा था, जब मैं बनकर तैयार हाे जाऊंगा ताे 42 गांवों के 10 हजार 500 हेक्टेयर में बने खेत लहलहाएंगे और गांवों में खुशहाली छाएगी... अब क्या कहूं... पहली ही बारिश में मुझमें दरार आ चुकी है, जिस पानी का मुझमें से रिसाव हो रहा है, नहीं पता था कि इससे दो जिलों के 18 गांव के लोगों की रातों की नींद उड़ जाएगी। लोगों का घर छिन जाएगा और वे पहाड़ी पर रहने को मजबूर हो जाएंगे।

मेरी सरहद के निचले हिस्से में बसे धार जिले के 12 गांव और खरगोन जिले के 6 गांव खाली हो चुके हैं। जहांगीरपुरा गांव हो या फिर फरसपुरा गांव, हर घर पर ताला लटक रहा है। मैं देख रहा हूं कि जहांगीरपुरा के बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे सब घर छोड़कर 500 फीट से ज्यादा ऊंचाई वाली पहाड़ी पर रात बिता रहे हैं। चारों ओर सन्नाटा है... आप खुद ही जानिए मुझमें हुए लीकेज की वजह से परेशान हो रहे लोगों की व्यथा...

घर छोड़कर दो दिन से पहाड़ पर बैठीं तारू बाई, सीकोर बाई और सूरज बाई इस लापरवाही पर आगबबूला हैं। कहती हैं- मिट्टी से कहीं बांध बनते देखा है क्या? हम गरीबों की जिंदगी आज दांव पर लगी है। डैम से पानी की निकासी नहीं की और बारिश का पानी रोक दिया। बाल-बच्चे सब को लेकर रात में जान बचाने भागकर पहाड़ी पर चढ़े। डैम बनाने से पहले एक बार हमसे पूछ तो लेते, नदी में कितनी तेजी से पानी आता है। अब घर से कहीं और जाने का कह रहे हैं। हम कहीं नहीं जाएंगे, जो होगा... सो होगा।आगे इन महिलाओं ने कहा- हमारा सब कुछ इसी गांव में है, हम तो कहीं जाने वाले नहीं हैं, चाहे फिर इसी पहाड़ी पर क्यों न रहना पड़े। बांध बनाया मिट्टी डालकर... सीमेंट की कमी पड़ गई थी क्या? गिट्‌टी-सीमेंट से बढ़िया डैम बनाना था। सीमेंट तो छोड़ो काली मिट्टी डालकर दीवार खड़ी कर दी। उनकी लापरवाही से हमारे बच्चे भूखे-प्यासे यहां पड़े हुए हैं। रातभर जागकर गुजार रहे हैं, कोई हमारे बच्चे, मवेशी-धन लेकर चला जाएगा तो क्या करेंगे। कहां भागकर जाएंगे, किसको-किसको लेकर भागेंगे। हमें जो होगा, यहीं हो जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.