Select Date:

दीपेश भान की फैमिली पर 50 लाख का कर्जा

Updated on 14-08-2022 07:16 PM

टीवी के पॉपुलर शो 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्टर दीपेश भान का कुछ समय पहले निधन हो गया था। एक्टर की को-स्टार सौम्या टंडन ने दीपेश की फैमिली की हेल्प करने के लिए इंस्टाग्राम के जरिए एक पहल की है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लोगों से पैसे डोनेट करने के लिए कहा, जिससे की दीपेश की फैमिली को 50 लाख का होम लोन चुकाने में मदद मिल सके। साथ ही उन्होंने दीपेश के साथ अपनी कुछ अच्छी यादों का भी जिक्र किया है।

सौम्या ने वीडियो शेयर कर मांगी मदद
वीडियो में सौम्या कहती दिख रही हैं, "दीपेश भान अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ हैं। वो बहुत बातूनी इंसान थे और अक्सर अपने घर के बारे में बात किया करते थे। यह घर उन्होंने अपने परिवार के लिए लोन पर खरीदा था। उन्होंने शादी की और उनका एक बच्चा भी है, जिसके बाद बहुत जल्दी ही वो हमें छोड़ के चले गए। अब हम उनके बेटे को उसका घर वापस देकर, उनका कर्ज अदा कर सकते हैं।"

दीपेश की फैमिली पर 50 लाख होम लोन है
सौम्या ने आगे कहा, "मैंने एक फंड अकाउंट बनाया है और जो भी पैसा इकट्ठा होगा, वो दीपेश की वाइफ को दे दिया जाएगा। जिससे की वो अपने होम लोन को चुका सके। दीपेश के सपने को सच करने के लिए अपना कंट्रीब्यूशन करें।" सौम्या ने वीडियो के साथ फंड अकाउंट की लिंक भी शेयर की है।

ब्रेन हेमरेज से हुआ था दीपेश का निधन
दीपेश भान का निधन 23 जुलाई को क्रिकेट खेलते वक्त हुआ था। दरअसल, दीपेश सुबह लगभग सात बजे जिम जा रहे थे और बीच में क्रिकेट खेलने के लिए रुक गए और अचानक से बेहोश होकर गिर पड़े। उनके को-स्टार आसिफ शेख के मुताबिक, एक्टर को ब्रेन हेमरेज हुआ था। उन्होंने 'भाबी जी घर पर हैं' में मलखान का किरदार निभाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.