भूगोल बार का संचालक अंकित अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग-: एनएसयूआई
Updated on
29-06-2022 11:11 PM
बिलासपुर-: बिलासपुर भी अब ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थो से अछूता नही रह गया है इस बात से दिव्यभारत न्यूज के संपादक गोविन्द शर्मा ने आबकारी ओर पुलिस को पहले भी अगाह किया था कि शहर के बारो में कुछ तो गलत चल रहा है इसके साथ ही नाबालिग बच्चों को भी देखा गया है जिसकी रोकथाम होनी चाहिए जो आज सच साबित हो गई कि बार का मैनेजर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार हुआ।
भूगोल बार का मैनेजर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया उसने पुलिस को भी बताया कि भूगोल बार का संचालन करने वाला अंकित अग्रवाल ही के कहने पर वो ये सब कर रहा है लेकिन उसके बाद भी पुलिस किस दबाव में ये समझ के परे है कि मैनेजर द्वारा दी गई जानकारी के बाद भी अंकित अग्रवाल खुले आम घूम रहा है उसकी गिरफ्तारी अभी तक नही उसकी गिरफ्तारी से आगे की कड़ी की जानकारी भी पुलिस को मिल सकती है कि इस रैकेट में कौन कौन शामिल है लेकिन पुलिस की निष्क्रियता बताती है कि अंकित अग्रवाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ।
बिलासपुर एनएसयूआई ने बार संचालन करने वाले अंकित अग्रवाल के गिरफ्तारी की मांग की गिरफ्तारी नही होने पर आंदोलन की बात कही है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप कर गिरफ्तारी की मांग की।
एनएसयूआई ने अपने ज्ञापन में कहा कि मैग्नेटो मॉल में स्थित भूगोल क्लब का मैनेजर ड्रग्स के साथ पकड़ाया गया है व उसने पुलिस के समक्ष भूगोल संचालक अंकित अग्रवाल के खिलाफ बयान भी दिया है कि ड्रग्स संचालक के द्वारा ही मिलता था। परन्तु पुलिस इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है। शहर के मध्य में स्थित मॉल में ड्रग्स डीलिंग युवा व छात्रों के भविष्य को लेकर खिलवाड़ है, जिसका एन.एस.यू.आई. कड़ी निंदा करती है।
ड्रग्स पकड़ाने के बावजूद संचालक अंकित अग्रवाल आज मंगलवार दिनांक 28.06.2022 को बेफिकर पार्टी आयोजित कर रहे हैं। मैनेजर के बयान देने के बाद भी मुख्य आरोपी अंकित अग्रवाल के उपर पर्दा डाला जा रहा है।
अतः निवेदन है कि ड्रग्स मामले में भूगोल कैफे संचालक अंकित अग्रवाल के खिलाफ़ तीन दिन के भीतर उचित कार्यवाही कर कैफे का लाईसेंस रद्द किया जाये अन्यथा एन.एस.यू.आई. युवाओं के साथ उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…