Select Date:

हिंदी सिनेमा का वह चमकता सूरज थे दिलीप कुमार

Updated on 07-07-2022 11:01 PM

ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार की आज पहली पुण्यतिथि है। दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा का वह चमकता सूरज थे, जिसने बॉलीवुड के हर नए कलाकार पर अपनी छाप छोड़ी और उनके आदर्श भी बने। दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं रहें। अब अगर कुछ है तो वो है सिर्फ उनकी यादें। दिलीप कुमार एक ऐसी शख्सियत थे जिनकी अभिनय प्रतिभा का लोहा हर किसी ने माना और उनकी ये शानदार अभिनय प्रतिभा उनकी फिल्मों में साफ देखने को मिलती है। आज हम अपने पाठकों को दिलीप कुमार की पहली पुण्यतिथि पर बता रहे हैं दिलीप कुमार की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिसे उन्होंने अपने अभिनय से यादगार बना दिया ।

देवदास

भारत की सबसे भावुक कर देने वाले उपन्यास पर बनी फिल्म में से एक है 'देवदास'। साल 1955 में आई बिमल रॉय के निर्देशन में बनी 'देवदास' में दिलीप कुमार लीड रोल में थे। देवदास मुखर्जी के किरदार में इस फिल्म में दिलीप कुमार के अभिनय को आज भी याद किया जाता है।

मुगल-ए- आजम

दिलीप कुमार अभिनीत 'मुगले आजम' भारतीय सिनेमा की एक ऐसी फिल्म रही थी,जिसे दिलीप कुमार ने अपने शानदार अभिनय से इसे अमर बना दिया। 1960 में आई इस फिल्म में दिलीप कुमार ने राजकुमार सलीम का किरदार निभाया था। फिल्म इतनी हिट रही थी कि आज भी इसकी कहानी के ऊपर गली मोहल्लों में नाटक का मंचन किया जाता है।

क्रांति

साल 1981 में आई ड्रामा और एक्शन से भरपूर फिल्म 'क्रांति' अभिनेता दिलीप कुमार की कभी ना भूलने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में दिलीप कुमार के साथ शशि कपूर, शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी मुख्य भूमिका में थी। दिलीप कुमार की यह फिल्म आज भी सिनेप्रेमियों के बीच काफी पसंद की जाती है।

मशाल

बॉलीवुड में 80 के दशक की सबसे सुपरहिट फिल्मों से एक 'मशाल' एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें दिलीप कुमार ने अपने शानदार अभिनय से इस फिल्म में अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया था। इस फिल्म में दिलीप कुमार एक ऐसी शख्स की भूमिका में है जो बेहद ईमानदार है और 'मशाल' नाम से एक न्यूजपेपर चलाता है। विनोद अपने इस अखबार के जरिए समाज की बुराइयों को सामने लाता है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलीप कुमार के साथ वहीदा रहमान और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में थे।

कर्मा

साल 1986 में आई फिल्म 'कर्मा' भी दिलीप कुमार की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में दिलीप कुमार ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। फिल्म में अनिल कपूर,नसरुद्दीन शाह और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के साथ-साथ इसके गीत इतने लोकप्रिय हुए कि आज भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर हमेशा सुनने को मिल जाते हैं।

इन सब के अलावा नया दौर, अंदाज, दास्तान आदि कई फिल्मों में दिलीप कुमार ने शानदार अभिनय किया और आज भी दर्शक उनके फिल्मों को देखकर उनकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.