Select Date:

एजबेस्टन टेस्ट: क्रिकेट के दिग्गजों ने पंत की बल्लेबाजी को सराहा

Updated on 02-07-2022 09:53 PM

 भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में सात विकेट पर 338 रन बना लिए हैं। क्रिज पर रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी डटे हैं। जडेजा 83 रन पर नाबाद हैं। मुकाबले में पहले ही दिन ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। उन्होंने 111 गेंदों पर 146 रनों की शानदार पारी खेली। एक वक्त में भारत ने 98 रन पर पांच विकेट खो दिए थे। ऐसे में पंत ने रविन्द्र जडेजा के साथ मिलकर तेजी से रन बनाकर भारत को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला। दोनों ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 222 रन की साझेदारी निभाई। पंत ने इस दौरान टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। पंत 111 गेंद पर 146 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि तब तक पंत भारतीय टीम का आंकड़ा 300 के पार पहुंचा चुका था।

इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत की इस शानदार पारी को देखकर हर कोई उनकी बल्लेबाजी का कायल हो गया। पंत ने अपनी तुफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत के दिग्गजों का दिल जीत लिया। पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह तक ने उनकी तारीफ की है।

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि अद्भुत ऋषभ पंत, बहुत बढ़िया। उन्होंने रविन्द्र जडेजा की तारीफ में कहा कि जडेजा की भी अहम पारी। अच्छे तरीके से स्ट्राइक बदलते रहे और कुछ बेहतरीन शॉट खेले।

हरभजन सिंह ने लिखा कि शानदार शतक वो भी ऐसे समय में जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इसे जारी रखो।

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज इयान बिशप ने ट्वीट किया कि ऋषभ पंत की तरफ से अद्भुत पारी, 98/5 के स्कोर के बाद रवींद्र जडेजा के साथ शानदार पार्टनरशिप।

पूर्व विकेटकीपर एवं बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने लिखा कि क्या खिलाड़ी है, पूर्ण मैच विजेता। सबसे अच्छा कि मैंने उसे बल्लेबाजी करते देखा है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर लिखा कि महत्वपूर्ण समय पर ऋषभ पंत की शानदार पारी। सिर्फ 89 गेंदों में शतक बनाना वाकई काबिले तारीफ है। अर्धशतक बनाते हुए साझेदारी कर जडेजा द्वारा शानदार टीमवर्क।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.