Select Date:

शम्मी कपूर की डेथ एनिवर्सरी:बाॅलीवुड के एल्विस प्रेस्ले जिसने लिपस्टिक से गीता बाली की मांग भरी थी

Updated on 14-08-2022 06:58 PM

फिल्मी इंडस्ट्री में डांस मूव की बात हो और शम्मी कपूर का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो नहीं सकता। ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’, ‘याहू’ जैसे गाने में जो डांस स्टेप शम्मी कपूर ने किए हैं, वो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। बाॅलीवुड के ऐल्विस प्रेस्ले कहे जाने वाले शम्मी कपूर ने अपने यूनिक स्टाइल से सबको दीवाना बना दिया था। फिल्मी परदे के जैसी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी बहुत रोमांचक थी।

आज डेथ एनिवर्सरी पर पढ़िए शम्मी कपूर की कहानी और इनसे जुड़े अनसुने और दिलचस्प किस्से-

कपूर खानदान के पहले बच्चे थे जिनका जन्म हास्पिटल में हुआ था

शम्मी कपूर जब पैदा होने वाले थे तो पृथ्वीराज कपूर के घर बेचैनी का माहौल था। ऐसा इसलिए था क्योंकि पृथ्वीराज और रामसरणी कपूर के बड़े बेटे राज कपूर के पैदा होने के बाद उनके दो बच्चों की मौत पैदा होते हो गई थी। जिस कारण शम्मी कपूर का जन्म हास्पिटल में हुआ था। कपूर खानदान में ये पहले बच्चे थे जिनका जन्म हास्पिटल में हुआ था। उनके जन्म के बाद उनके छोटे भाई शशि कपूर का जन्म हुआ था।

थिएटर में 50 रुपए पगार के साथ काम करना शुरू किया था

शम्मी कपूर जन्मे तो मुंबई में थे पर वो करीब 8 साल तक कोलकाता में रहे थे। फिर वापस मुंबई आकर उनके पिता जी ने 1944 में 'शकुंतला' नाटक के साथ मिलकर पृथ्वी थिएटर की शुरुआत की। वहां पर शम्मी कपूर भरत का रोल किया करते थे। प्ले करने की वजह से उन्हें अपने स्कूल की पढ़ाई को छोड़ना पड़ा था। बाद में शम्मी कपूर ने पृथ्वी थिएटर में ही 50 रुपए पगार के साथ ही काम करना शुरू कर दिया था।

पहली फिल्म के लिए मिले थे 11हजार 111 रुपए

1948 में शम्मी कपूर ने बतौर जूनियर आर्टिस्ट फिल्मी इंडस्ट्री में कदम रखा था। जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर उन्हें हर महीने 150 रुपए मिलते थे। शम्मी कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1953 में रिलीज हुई फिल्म जीवन ज्योति से की थी। इस फिल्म के उन्हें 11हजार 111 रुपए मिले थे।

नूतन से करना चाहते थे शादी

1955 में फिल्म लैला मजनू रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर के साथ नूतन नजर आईं थीं। नूतन उनकी चाइल्डहुड गर्लफ्रेंड थीं। पड़ोसी होने के नाते दोनों का बचपन एक दूसरे के साथ खेलते हुए बीता था। बड़े होने के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट भी करना शुरू कर दिया था और शादी भी करना चाहते थे पर नूतन की मां को ये रिश्ता पसंद नहीं था। इसी वजह से उनकी ये लव स्टोरी अधूरी रह गई थी।

रेड लिपस्टिक से भरी थी गीता बाली की मांग

1955 में शम्मी कपूर की मुलाकात गीता बाली से फिल्म रंगीन रातें के सेट पर हुई थी। फिर 4 महीने बाद दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली थी। खास बात ये थी कि गीता की मांग उन्होंने रेड लिपस्टिक से भरी थी। जब दोनों की शादी हुई थी तब शम्मी कपूर गीता बाली से कम फेमस थे और उस समय उनका करियर भी कुछ खास अच्छा भी नहीं था।

एक दिन उन्होंने गीता बाली से कहा था कि वो एक फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ करने जा रहे हैं और अगर ये फिल्म ज्यादा नहीं चलेगी तो वो फिल्मी इंडस्ट्री छोड़ देगें। इस कठिन समय में गीता बाली ने उन्हें बहुत मोटिवेट किया था और कहा था कि तुम एक बेहतर एक्टर बनोगे और ये फिल्म भी हिट होगी। गीता बाली की ये बात सच हुई थी और उनकी ये फिल्म हिट साबित हुई थी।

गीता बाली की मौत के बाद चले गए थे डिप्रेशन में

इसके बाद तो हिट फिल्मों का सिलसिला ही लग गया था। ‘दिल देके देखो’, ‘जंगली’, ‘कश्मीर की कली’ और ‘जानवर’ जैसी फिल्में उनके करियर ग्राफ को पीक पर ले गईं । पर 1965 में गीता बाली की मौत हो गई, जिस वजह से शम्मी कपूर डिप्रेशन में चले गए और 3 महीने तक शूटिंग नहीं कर पाए थे। 1966 में रिलीज हुई फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ से उन्होंने कमबैक किया था।

हाॅलीवुड एक्टर एल्विस प्रेस्ले से थे इंस्पायर

फिल्मों में उनके डांस के बाद ही इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स ने उन्हीं के स्टेप को फाॅलो कर डांस करना शुरु किया था। ये भी कहा जाता है कि उन्होंने किसी कोरियोग्राफर से कभी भी डांस नहीं सीखा था। वो हाॅलीवुड एक्टर एल्विस प्रेस्ले से इंस्पायर थे। ये वहीं एल्विस प्रेस्ले हैं जो अपने बालों को काला करने के लिए शू पॉलिश का इस्तेमाल करते थे।

थिएटर ज्वाइन करने के बाद शम्मी कपूर रात में खाना खाने के बाद छत पर चले जाते थे। वहां वो रिकार्डिंग बजा कर गानों पर नाचते हुए एक्सप्रेशन देते थे। ये प्रैक्टिस उन्होंने बहुत साल तक किया था और बाद में इसी चीज को उन्होंने अपनी फिल्मों में उतारा था।

इंडिया में इंटरनेट यूज करने वाले पहले व्यक्ति

शम्मी कपूर उन लोगों में से एक है जिन्होंने भारत में पहली बार इंटरनेट का यूज किया था। एप्पल का पहला कंप्यूटर इंडिया में उन्होंने ही यूज किया था। वो पूरी कपूर फैमिली के लोगों की एक वेबसाइट खुद चलाते थे। वो इंटरनेट यूजर कम्युनिटी ऑफ इंडिया के फाउंडर और चेयरमैन भी थे। उन्होंने भारत में एथिकल हैकर्स एसोसिएशन की स्थापना भी की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.