Select Date:

संस्कृति विभाग द्वारा दिये जाने वाले राज्य सम्मान 2022 हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित

Updated on 09-09-2022 05:36 PM
संस्कृति विभाग, छ.ग. शासन द्वारा स्थापित 08 राज्य स्तरीय सम्मानों एवं 01 राष्ट्रीय सम्मान कुल 09 सम्मान हेतु प्रविष्टियाँ मेल के द्वारा ऑनलाईन rajyaalankaranculture@ gmail.com या पंजीकृत डाक से संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व, महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर, रायपुर (छ.ग.) 492001 में अंतिम तिथि 23 सितम्बर, 2022 तक आमंत्रित की जाती है। सम्मान की नियमावली वेबसाईट www.cgculture.in पर उपलब्ध है।

सम्मान का विवरण निम्नानुसार है- (1) पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान – साहित्य / आंचलिक साहित्य, (2) दाऊ मंदराजी सम्मान-लोक कला, (3) चक्रधर सम्मान-संगीत एवं कला, (4) छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान- देश के बाहर अप्रवासी भारतीय द्वारा सामाजिक कल्याण, साहित्य, मानव संसाधन, निकाय अथवा आर्थिक, (5) किशोर साहू सम्मान-हिन्दी/ छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा लेखन, (6) किशोर साहू राष्ट्रीय सम्मान-हिन्दी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशन, (7) देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार – लोक शैली पर आधारित प्रदर्शनकारी छत्तीसगढ़ी लोक कला, (8) देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार-पंथी नृत्य प्रदर्शनकारी कला, (9) जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार- साहित्य/ आंचलिक साहित्य आदि के क्षेत्र में उपलब्धि तथा दीर्घ साधना हेतु दिनांक 01 नवम्बर 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस “राज्योत्सव” राज्य अलंकरण समारोह में चयनित पात्र को राज्य सम्मान से विभूषित किया जावेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.