Select Date:

जनसम्पर्क विभाग द्वारा दिये जाने वाले राज्य सम्मान 2022 हेतु प्रविष्टियां 23 तक आमंत्रित

Updated on 10-09-2022 05:19 PM
जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़ शासन, द्वारा प्रख्यात पत्रकार स्वर्गीय चन्दूलाल चन्द्राकर और स्वर्गीय मधुकर खेर की स्मृति में दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कार के लिए प्रविष्टि 23 सितम्बर 2022 तक आमंत्रित की गई है। राज्य की संस्कृति, समृद्धि और विकास के संबंध में रचनात्मक लेखन के लिए पत्रकारों को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए उन्हें सम्मानित करने के लिए चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार और मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार की स्थापना की गयी है। ये पुरस्कार क्रमश: दो-दो पत्रकारों को दिए जाएंगे। इनमें से दो प्रिंट मीडिया से और दो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से होंगे। पुरस्कार के लिए प्रविष्टि 23 सितम्बर 2022 तक संचालक, जनसम्पर्क संचालनालय, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) 492002 के पते पर निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में पंजीकृत डाक द्वारा भेजे जा सकते हैं। प्रविष्टि से संबंधित सीलबंद लिफाफे के ऊपर चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार 2022 अथवा मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार 2022 स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार- इस पुरस्कार के अंतर्गत दो चयनित पत्रकारों को रूपए 50 हजार- 50 हजार रूपए (रूपए पचास-पचास हजार) की सम्मान राशि दी जाएगी। इनमें से एक पुरस्कार प्रिंट मीडिया के लिए तथा दूसरा पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए होगा। पुरस्कार हिंदी या छत्तीसगढ़ी में प्रिंट मीडिया में प्रकाशित राष्ट्रीय या प्रादेशिक स्तर की उत्कृष्ट रिपोर्टिंग अथवा आलेख एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्रसारित राष्ट्रीय या राज्य स्तर के हिंदी या छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम, जो छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित हों, के लिए होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.