Select Date:

प्रगणकों को फील्ड ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण, 1 मई से शुरू होगा डिजिटल डेटा संग्रह

Updated on 16-04-2026 12:28 PM

सूरजपुर। जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले के विभिन्न चार्ज क्षेत्रों (ग्रामीण/नगरीय) में जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को 13 अप्रैल 2026 से फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्वतंत्र भारत की पहली डिजिटल जनगणना : 

यह जनगणना स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली डिजिटल जनगणना होगी। इसमें प्रगणक मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर अपने मोबाइल से डेटा संग्रह का कार्य 1 मई से 30 मई तक करेंगे। इसके साथ ही सामान्य निवासियों को स्वगणना के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी वेब पोर्टल के माध्यम से भरने की सुविधा दी गई है। यह स्वगणना पोर्टल 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक खुला रहेगा।

दो चरणों में होगी जनगणना : 

यह जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जिसमें 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसमें मकान में रहने वाले परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं और उन परिवारों के पास धारित संपत्तियों से संबंधित जानकारी संकलित की जाएगी।

प्रगणकों को दिया जा रहा विस्तृत प्रशिक्षण : 

प्रशिक्षण में प्रगणकों को उनके कार्य एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्हें मकान सूचीकरण एप का इंस्टालेशन, लॉगिन प्रक्रिया तथा एप में आने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी दी जा रही है। जनगणना से संबंधित अवधारणाओं कृ भवन, जनगणना मकान, परिवार (सामान्य एवं संस्थागत) कृ को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया जा रहा है। प्रगणकों को अपने मकान सूचीकरण ब्लॉक का नजरी नक्शा तैयार करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। पर्यवेक्षकों को प्रगणकों के कार्य के निरीक्षण एवं स्थल पर सत्यापन का दायित्व सौंपा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.