Select Date:

दीपेन्द्र को बोरवेल से सकुशल निकालने हर संभव प्रयास जारी : एसीएस डॉ. राजौरा

Updated on 30-06-2022 06:08 PM

अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार छतरपुर बोरवेल में गिरे दीपेन्द्र यादव को सकुशल बाहर निकालने के हर संभव प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया है कि बचाव कार्य में एसडीईआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवानों की मदद करने के लिये आर्मी और एनडीआरएफ की टीमें भी पहुँच रही हैं।

डॉ. राजौरा ने बताया है कि छतरपुर के नारायणपुरा गाँव के अखिलेश यादव के 5 वर्षीय पुत्र दीपेन्द्र को बोरवेल में 30 फीट नीचे फँसे होने पर सकुशल बाहर निकालने के लिये बचाव कार्य निरंतर चल रहा है। उन्होंने बताया है कि मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसडीईआरएफ, पुलिस, होमगार्ड के साथ डॉक्टर्स की टीम मौजूद है। ऑक्सीजन सिलेण्डर, इमरजेंसी लाइट और जेसीबी मशीनों का प्रबंध किया गया है। कैमरों के माध्यम से बोरवेल में फँसे दीपेन्द्र पर सतत निगरानी की जा रही है।

डॉ. राजौरा ने बताया है कि तेज बारिश के कारण बचाव कार्य में अवरोध उत्पन्न हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर जारी है। सफल और सकुशल ऑपरेशन के लिये भी सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
Advt.