Select Date:

राशन दुकान संचालक पर हुई FIR

Updated on 18-05-2025 09:10 PM

रायगढ़।  शासकीय उचित मूल्य दुकान जबगा के संचालक मां अम्बे महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह व सचिव शेष कुमार साहू को दुकान संचालन में अनियमितता बरतने/व्यवपर्तन पाए जाने के कारण संचालक के विरूद्ध छ.ग.सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण)आदेश 2016 के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

एसडीएम धरमजयगढ़ धनराज मरकाम के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक धरमजयगढ़ ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
एसडीएम कार्यालय धरमजयगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान जबगा के संचालक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी।

जिसमें उनके द्वारा नियमित रूप से दुकान नहीं खोला जाता है और ना ही राशन वितरण किया जाता है। महीने में सिर्फ एक या दो दिन दुकान खुला रहता है।

इसके अलावा दिए जाने वाले खाद्यान्न सामग्री में निर्धारित दर से अधिक राशि लिए जाने की भी शिकायतें मिल रही थी।

इस संबंध में संज्ञान लेने पर संचालक द्वारा मौके पर बयान देने से इंकार किया गया। साथ ही दुकान संचालन संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किया गया।

वहीं भौतिक सत्यापन में चना वितरण एवं भंडारण के विरूद्ध कम मात्रा पाया गया। जिसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया था। जिसके संबंध में संचालक द्वारा संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। साथ ही खाद्य निरीक्षक पर अशोभनीय टिप्पणी भी सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया में की गई थी।
मां अम्बे महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह व सचिव-शेष कुमार साहू का कृत्य छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण)आदेश-2016 की 5 (24), 5 (27), 6 (1)ग, 12 (3), 13 (1), 13 (2) एवं 15 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय है।

अतएव सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण)आदेश-2016 की उपरोक्त कंडिकाओं का उल्लंघन आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 व शासकीय सेवक के प्रति सार्वजनिक सोशल मीडिया मंच पर असभ्य व्यवहार के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज करवाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
रायपुर 19 मई 2025/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आमतौर पर सरलता और सहजता के रूप में पहचाने जाते हैं,लेकिन जब बात सरकारी योजनाओं में लापरवाही या अनियमित्ता की आती…
 19 May 2025
विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधानसुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत समाधान शिविर में सीएम ने लिया जायजा रायपुर 19 मई 2025/छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में संवाद और समाधान…
 19 May 2025
रायपुर, 18 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में की गई घोषणाएं अब…
 19 May 2025
महुआ पेड़ के नीचे जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टरमुख्यमंत्री ने पानी टंकी से ओवरफ्लो हो रहे पानी को देखकर जताई नाराजगीबैगा समुदाय ने तेंदू…
 19 May 2025
रायपुर, 18 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में की गई घोषणाएं अब…
 19 May 2025
रायपुर,"सरकार कैसा काम कर रही है, सब ठीक है ना। यही जानने आपके घर आया हूं। आप लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है ना, कुछ दिक्कत परेशानी…
 19 May 2025
मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के बिजराकछार में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल होंगे।वे 19 मई को सवेरे दस बजे रायपुर…
 19 May 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज अलग बना हुआ है। छत्तीसगढ़…
 19 May 2025
रायपुर।  सीएम साय ने 8 श्रमिकों की मौत पर दुःख जताया है, सीएम ने X पोस्ट में लिखा, महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित फैक्ट्री में आग लगने से कई लोगों के निधन…
Advt.