पहले उड़ाया छक्का, फिर उड़ गया डंडा... ईशान किशन के बोल्ड होने पर रोहित की पत्नी को नहीं हुआ भरोसा
Updated on
04-05-2024 03:07 PM
मुंबई: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का निराशाजकर प्रदर्शन जारी है। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को जगह हार्दिक पंड्या को कप्तानी दी तो सोचा होगा कि 2020 के बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतेंगे। लेकिन अब स्थिति ये है कि मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर भी रह सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में हार मिली है। 11 मैचों में टीम की यह 8वीं हार है। इस मैच में टीम की बैटिंग पूरी तरह फेल रही।
छक्का मारकर बोल्ड हुए ईशान
170 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियंस को ईशान किशन ने तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की। दूसरे ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका मारा। फिर तीसरी गेंद पर ईशान ने छक्का जड़ दिया। गेंद 86 मीटर दूर जाकर गिरी। लेकिन स्टार्क कोई नौसिखिया गेंदबाज नहीं हैं। अगली ही गेंद पर उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड कर दिया। ईशान ने फिर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी लेकिन उनका लेग स्टंप उड़ गया।
रितिका को नहीं हुआ भरोसा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजहेद भी इस मैच को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। ईशान के बोल्ड होने पर उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ। जब ईशान बोल्ड हुए तो कैमरा रितिका की तरफ गया। वह पूरी तरह शॉक में थीं और अपना चेहरा हाथ से ढंक लिया। ईशान किशने ने 7 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली। उस समय ईशान के साथ दूसरे छोर पर खुद रोहित शर्मा बैटिंग कर रहे थे।
मैच में क्या-क्या हुआ?
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को 24 रन से शिकस्त दी। जीत के लिए 170 रन का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर आउट हो गयी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 56 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए मिचेल स्टार्क ने चार जबकि वरूण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट लिये। बैटिंग में वेंकटेश अय्यर ने केकेआर के लिए फिफ्टी ठोकी।
नई दिल्ली: भारत और आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर शेयर एक वीडियो में अपनी निजी जिंदगी और टीम के हालिया प्रदर्शन के बारे में…
कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन शरत कमल और मनिका बत्रा पेरिस ओलिंपिक के लिए छह सदस्यीय भारतीय टेबल टेनिस टीम का नेतृत्व करेंगे। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) ने गुरुवार को टीम…
IPL में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की ओर से टॉम कोहलर-कैडमोर ने डेब्यू किया। वे डेब्यू मैच में अपने खेल से प्रभावित करने में तो ज्यादा सफल नहीं रहे, लेकिन…
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66 वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी-20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। टीम इंडिया अमेरिका और वेस्टइंडीज में अगले महीने खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड…
नई दिल्ली: क्रिकेट एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का कुछ हिस्सा अमेरिका में हो रहा है। 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक्स में क्रिकेट वापसी कर…
नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। 2020 के टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज भारत में पहली बार किसी कॉम्पिटिशन…