Select Date:

सलमान के घर पर फायरिंग मामले में चौथी पेशी आज:बढ़ सकती है दोनों मुख्य आरोपियों की हिरासत

Updated on 08-05-2024 01:01 PM

सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले के दो मुख्य आरोपियों विक्की और सागर को बुधवार को मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बीते 29 अप्रैल को हुई पेशी में दोनों को स्पेशल मकोका जज ए.एम पाटिल ने 8 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा था।

अब बुधवार को दोनों इस मामले में कोर्ट में चौथी बार पेश होंगे। पेशी के दौरान पुलिस कुछ और दिनों की रिमांड की अपील कर सकती है।

इसके अलावा मंगलवार को राजस्थान से पकड़े गए पांचवे आरोपी को भी आज काेर्ट में पेश किया जा सकता है

राजस्थान से हुई पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी
मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद रफीक चौधरी के रूप में हुई, जिसे राजस्थान में हिरासत में लिया गया।

विडियो शूट करके अनमोल बिश्नोई को भेजा था
चौधरी ने गोलीबारी से ठीक दो दिन पहले मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने 12 अप्रैल को अभिनेता के आवास की रेकी करते हुए एक वीडियो भी शूट किया था और उसे अनमोल बिश्नोई को भेजा था।

यह गोलीबारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के आदेश पर की गई थी।

शूट आउट के लिए बिश्नोई से मिला था फंड
अधिकारियों के मुताबिक, चौधरी को शूटआउट के लिए बिश्नोई से फंड मिला था। चौधरी ने शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को कई मौकों पर पैसे दिए थे। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि योजना को अंजाम देने के लिए गुप्ता और पाल को कितने पैसे मिले थे।

सूत्रों के अनुसार, चौधरी ने 8 अप्रैल और 11 अप्रैल को कुर्ला में दोनों शूटरों से मुलाकात की थी। चौधरी के फोन से कुछ और वीडियो बरामद हुए हैं जिनकी पुष्टि की जा रही है।

मामले में कब-कब हुई आरोपियों की पेशी

  • 16 अप्रैल - पहली पेशी गुजरात से मुख्य आरोपियों विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) गिरफ्तार करने के बाद मुंबई लाया गया। सबसे पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए मुंबई के जीटी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
  • 25 अप्रैल- दूसरी पेशी मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में दोनों को पेश किया गया। दोनों की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी गई।​​​
  • 29 अप्रैल - तीसरी पेशी तीसरी पेशी में विक्की और सागर के साथ दोनों को हथियार मुहैया करवाने वाले अनुज थापन (32) और सोनू सुभाष चंदर (37) को भी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने विक्की, सागर और अनुज को 8 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। वहीं सोनू को मेडिकल आधार पर न्यायिक हिरासत में भेजा।

पुलिस कस्टडी में अनुज ने की आत्महत्या
1 मई को गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अनुज के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी गई है। हालांकि, थापन के भाई अभिषेक ने दावा किया कि पुलिस ने उसकी हत्या कर दी है। वह ऐसा नहीं था, जो आत्महत्या करे।

मामले में मृतक के पैतृक गांव के सरपंच मनोज गोदारा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात की। उन्होंने कहा कि एक तरफ सुपरस्टार सलमान खान हैं और दूसरी तरफ मजदूर हैं। दबाव में आकर पुलिस ने उसे मार डाला और आत्महत्या का रूप दे दिया।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज और सुभाष चंदर को पंजाब से पकड़ा था। दोनों ने इस घटना के लिए हथियार मुहैया कराए थे। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

14 अप्रैल को हुई थी फायरिंग
14 अप्रैल को बाइक सवार दो आरोपियों ने मौके से भागने से पहले बॉलीवुड अभिनेता के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की थी। जब गोलीबारी हुई तब सलमान खान अपने घर पर ही मौजूद थे।

दो दिन बाद गुजरात से पकड़े गए थे आरोपी
इसके दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने सागर पाल और विक्की गुप्ता को मुंबई पुलिस ने गुजरात के भुज से हिरासत में लिया था। दो अन्य आरोपियों सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन को भी पिछले महीने के अंत में गिरफ्तार किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
सुप्रीम कोर्ट ने एक दुर्लभ आदेश के तहत मणिपुर सरकार से कहा है कि UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को रोजाना के हिसाब से 3000 रुपए दें, ताकि वे…
 18 May 2024
उत्तराखंड सरकार ने अपने उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के 14 प्रोडक्ट का लाइसेंस रद्द किया गया था। शुक्रवार (17 मई) को…
 18 May 2024
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह तीन हफ्ते के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए हैं। वे 22 अप्रैल से लापता थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण…
 18 May 2024
हरियाणा में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 25…
 18 May 2024
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर भाजपा नेता देवराजे गौड़ा ने कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार समेत 4 मंत्रियों पर वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। यौन उत्पीड़न केस में…
 18 May 2024
दिल्ली की नॉर्थ सीट से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया…
 17 May 2024
बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार (17 मई) को जनता दल (सेक्युलर) विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में अंतरिम जमानत दे दी। इससे…
 17 May 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। जांच एजेंसी ने 21 मार्च को केजरीवाल…
 17 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में चुनावी रैली में कहा- मैंने बताया था कि शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। देखिए भागे कि नहीं। मैंने कहा था कि वो अमेठी…
Advt.