Select Date:

इंडियन आर्मी के सपने से IPL में ड्रीम डेब्यू तक, 4 विकेट लेकर तोड़ी RR की कमर,

Updated on 14-04-2026 01:49 PM
नई दिल्ली: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल 2026 का एक ऐसा मुकाबला खेला गया जिसे सालों तक याद रखा जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू कर रहे बिहार के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने अपनी धारदार गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। 21 साल के इस गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4/24 के आंकड़े दर्ज किए जिसकी बदौलत हैदराबाद ने राजस्थान पर 57 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की। साकिब के साथ-साथ एक और डेब्यू करने वाले प्रफुल हिंगे ने भी इतिहास रचा जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट चटकाए। एक समय राजस्थान का स्कोर 9 रन पर 5 विकेट था जिससे वे उबर नहीं पाए और पूरी टीम 19 ओवरों में सिमट गई।

भारतीय सेना में होना चाहते थे शामिल

गोपालगंज बिहार से आने वाले साकिब हुसैन की क्रिकेटर बनने की कहानी बेहद संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले साकिब का शुरुआती सपना भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना था लेकिन किस्मत उन्हें क्रिकेट के मैदान पर ले आई। उनके जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में जब क्रिकेट के जूतों की जरूरत थी तब उनकी मां ने अपने गहने बेचकर उनके लिए जूते खरीदे थे।

केकेआर ने भी खरीदा था

2022-23 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मात्र 17 साल की उम्र में 4 विकेट लेकर चर्चा में आए साकिब को 2024 में केकेआर ने खरीदा था लेकिन उन्हें खेलने का मौका अब जाकर हैदराबाद की जर्सी में मिला। मैदान पर उतरते ही साकिब ने अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में खतरनाक यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजकर राजस्थान को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद उन्होंने डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई को आउट कर राजस्थान की कमर तोड़ दी। उनकी यह गेंदबाजी अब आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ डेब्यू स्पेल की लिस्ट में शामिल हो गई है।


वरुण एरोन को दिया श्रेय

अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय साकिब ने हैदराबाद के बॉलिंग कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण एरोन को दिया है। मैच के बाद भावुक होते हुए साकिब ने कहा, 'वरुण भाई पिछले चार सालों से मेरे साथ काम कर रहे हैं। मेरी गेंदबाजी में आज आप जो भी सुधार देख रहे हैं वह उन्हीं की वजह से है। मैं अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय उन्हें देता हूं। उन्होंने मैच से एक दिन पहले ही मुझे बता दिया था कि मैं राजस्थान के खिलाफ खेल रहा हूं जिससे मुझे मानसिक रूप से तैयार होने में मदद मिली।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.