Select Date:

रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुआ 'लाल सिंह चड्ढा' का Full HD वर्जन

Updated on 12-08-2022 03:55 PM

एक्टर आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' आज गुरुवार (11 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही यह फिल्म अब ऑनलाइन लीक हो गई है।

इन वेब साइट्स पर लीक हुई फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, मूवीरूल्ज, टेलीग्राम और कई वेब साइटों पर 'लाल सिंह चड्ढा' का fullHD वर्जन लीक हो गया है। इन साइट्स से लोग फिल्म को आसानी से फ्री में डाउनलोड कर रहे हैं। इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है। फिल्म लीक होने से मेकर्स को करोड़ों रुपए का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। हाल के दिनों में 'शमशेरा', 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी कई फिल्में भी पाइरेसी का शिकार हो चुकी हैं।

आमिर खान ने चार साल बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की है। बता दें कि अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के अलावा करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी लीड रोल में हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' साल 1994 में रिलीज हुई टॉम हैंक्स की 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

बॉक्स ऑफिस पर हुई धीमी शुरुआत
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ ही अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्लैश के कारण दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है। अब देखना यह होगा कि फर्स्ट वीकेंड में दोनों फिल्मों का बिजनेस कितना रहेगा।

हालांकि, आमिर खान एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार से आगे थे। 'लाल सिंह चड्‌ढा' ने एडवांस बुकिंग से 6 दिन में करीब 13 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं 'रक्षा बंधन' 6 दिन में सिर्फ 6 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी। इस हिसाब से पहले दिन कलेक्शन के मामले में भी 'लाल सिंह चड्ढा' ही 'रक्षा बंधन' से आगे रह सकती है।

पहले दिन 17 करोड़ कमा सकती है फिल्म
ट्रे़ड एनालिस्टों का मानना है कि ओपनिंग डे यानी पहले दिन 180 करोड़ के बजट में बनी 'लाल सिंह चड्‌ढा' 15-17 करोड़ और 70 करोड़ के बजट में बनी 'रक्षा बंधन' 12-14 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। वहीं दोनों फिल्मों का कंबाइन बिजनेस 30 करोड़ रुपए हो सकता है। अब देखना यह होगा कि इस बिग बॉक्स ऑफिस क्लैश में दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म बाजी मारेगी।

बता दें कि आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.