Select Date:

11 की रात को निकलेगी गणेश विसर्जन झाकियाँ

Updated on 09-09-2022 05:38 PM
जिला प्रशासन ने इस बार गणेश उत्सव झांकी और मूर्ति विसर्जन के लिए सामान्य निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निदेर्शों के अनुसार गणेश उत्सव समितियां माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निदेर्शों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग धीमी स्वर में ही करें। डी. जे. / धुमाल का तीव्र आवाज के साथ उपयोग करते पाये जाने पर विधि अनुकूल कार्यवाही की जावेगी, साथ ही आयोजन समिति के उपर भी कार्यवाही की जावेगी। मालवाहक वाहनों में वाहन के स्वरूप को परिवर्तित कर ध्वनि विस्तार यंत्र ( डी. जे. धुमाल, आदि) का प्रयोग किये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की जावेगी। गणेश विसर्जन की झांकियां 11 सितंबर को प्रारंभ होकर 12 सितंबर को महादेवघाट, रायपुर में निर्धारित स्थल में विसर्जित होगी। झांकी विसर्जन रूट शारदा चौक से जयस्तंभ, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदरबाजार, सत्ती बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती थाना, लीलीचौक, लाखेनगर, रायपुरा, महादेवघाट विसर्जन स्थल होगा।

गणेश विसर्जन महादेवघाट में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा निर्धारित विसर्जन कुण्ड में करेंगे। गणेश उत्सव समितियां माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निदेर्शों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग धीमी स्वर में ही करें। गणेशोत्सव समितियां झांकी आयोजन व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने एवं अग्नि दुर्घटना के बचाव हेतु अग्निशमन यंत्र एवं फायर फाईटर तथा इस कार्य हेतु चिन्हित एवं कुशल स्वयं सेवक रखेगें साथ ही उन्हे परिचय पत्र प्रदान करेगें । यातायात बाधित न किया जावे एवं यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जावे। गणेश उत्सव समितियों की झांकियाँ शारदा चौक के पास लगाये गये स्टाल में तैनात अधिकारी / कर्मचारियों से नंबर प्राप्त करने के बाद आगे बढ़ेंगे। विसर्जन / झांकी के दौरान किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र का उपयोग एवं प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक तक कोई झांकी नहीं निकाली जावेगी।

विसर्जन उपरांत वेस्ट मटेरियल, पूजा सामाग्री, फुल कपड़े, प्लास्टिक, पेपर आदि को एकत्र कर नगर पालिक निगम द्वारा निर्धारित स्थल में रखा जावे। विसर्जन एवं झांकी के दौरान ऐसी प्रतिमा या प्रदर्शनी न हो, जिससे किसी की भावना आहत होती हो। झांकी के रूट में झांकी विद्युत तार से न टकरायें, इस हेतु झांकी उंचाई ज्यादा न हो, इसका ध्यान रखा जावे, जिससे विद्युत दुर्घटना से बचा जा सके। झांकी में प्रयोग किया जाने वाला जनरेटर अच्छी स्थिति में हो एवं उसकी विद्युत वायरिंग अच्छी स्थिति हो, ध्यान रखा जावे। झांकी किसी भी स्थान पर अधिक समय तक रोका नहीं जावेगा। निर्धारित समय एवं दूरी पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिये गये निदेर्शानुसार झांकियों के परिचालन का पालन सुनिश्चित करेंगें।

समितियां गणेश विसर्जन झांकी में शामिल होने वाले सदस्यों एवं स्वयंसेवको की सूची, पूर्ण पता एवं मोबाईल नंबर सहित थाना प्रभारी को देना सुनिश्चित करे। मूर्ति विसर्जन हेतु यथासंभव छोटे बच्चो एवं वृद्वो को साथ में न रखा जावे। यह निर्देश तत्काल प्रभावशील होगा। निर्देश के उल्लघंन करने पर विधि अनुकूल कठोर कार्यवाही की जावेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.