Select Date:

MP में कल से फिर भारी बारिश

Updated on 25-08-2022 07:24 PM

मध्यप्रदेश में दो दिन की राहत के बाद शुक्रवार से फिर बारिश का दौर शुरू होगा। बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम बन रहा है, जो 31 अगस्त तक एक्टिव रहेगा। यह सिस्टम भोपाल और नर्मदापुरम संभाग को फिर भिगोने वाला है। इंदौर-उज्जैन संभाग समेत प्रदेश के अन्य जिले भी भीगेंगे, लेकिन थोड़ा कम। उधर, बेतवा, चंबल, पार्वती समेत अन्य नदियों में उफान से सागर, मुरैना, विदिशा, रायसेन समेत प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मुरैना-श्योपुर में अब तक 5500 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। अब कल से प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वी मध्यप्रदेश और इसके बाद अन्य हिस्सों में बारिश होगी

प्रदेश में 19 से 22 अगस्त के बीच मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना था, जिसने प्रदेश को तरबतर कर दिया। भोपाल में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। समरधा टोला, पड़रिया जाट, जमुनिया समेत कई गांव टापू बन गए हैं। वहीं, विदिशा, रायसेन, गुना, राजगढ़, सागर, भिंड, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शाजापुर, देवास, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा आदि जिलों में भी बाढ़ के हालात बन गए। मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि नए सिस्टम से भारी बारिश होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। 26 अगस्त को पूर्वी मध्यप्रदेश और इसके बाद अन्य हिस्सों में बारिश होगी।

भिंड-मुरैना के हालत खराब

मंदसौर में गांधी सागर और कोटा बैराज से लगातार 2.50-2.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से चंबल में बाढ़ है। बुधवार शाम 7 बजे मुरैना में राजघाट पर चंबल नदी का जलस्तर 144 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 138 मीटर से 6 मीटर अधिक है। चंबल में आई बाढ़ से मुरैना के सबलगढ़, जौरा, अंबाह-पोरसा क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों में घुस गया। इन गांवों में रहने वाले 500 परिवारों को रेस्क्यू कर राहत कैंपों में भेजा गया। वहीं, जौरा में वेदपुरा गांव में बाढ़ आ गई। यहां ऊंचे टीलों पर चढ़े 50 से अधिक महिलाओं, ग्रामीणों और बुजुर्गों को मोटर बोट की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। एनडीआरएफ की 6 टीमों को बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। उधर, भिंड जिले में भी चंबल रौद्र रूप दिखाने लगी है। यहां 20 से ज्यादा गांव के रास्ते बंद हो गए हैं।श्योपुर में 5 हजार लोगों का रेस्क्यू

श्योपुर में भी 40 गांव पार्वती और चंबल नदियों की बाढ़ की जद में आ गए। यहां से 5 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने चंबल और पार्वती नदी की बाढ़ से घिरे छह गांवों का दौरा कर वहां फंसे लोगों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.