Select Date:

शिवपुरी में भारी बारिश से बाढ़,गलियों में घूम रहे मगरमच्छ:नदी-नाले उफनाए

Updated on 14-08-2022 07:58 PM

श‌िवपुरी में शनिवार रात भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। जिले में नदी-नाले उफना गए हैं। बारिश का पानी गलियों, सड़कों और मकानों में भर गया है। निचली बस्तियों का हाल और भी बुरा है। यहां 2 से 3 फीट तक पानी भरा है। नवाब साहब रोड इलाके में उफनाए नाले में कार बह गई, कई बाइकें भी पानी में बहती दिखीं। शहर में तीन मगरमच्छ भी घुस आए हैं।

शहर के पुराने बस स्टैंड के पास कॉलोनी में 8 फीट लंबा मगरमच्छ पानी में दिखाई दिया। वन विभाग का कहना है कि शिवपुरी शहर में 3 अलग-अलग जगह मगरमच्छ नाले से निकलकर कॉलोनियों में घुसे हैं। नेशनल पार्क की टीम ने एक जगह से एक मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया।शिवपुरी शहर में भारी बारिश के चलते सर्किट हाउस रोड, रामबाग कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, नाई की बगिया, नवाब साहब रोड, पुराना बस स्टैंड, विष्णु मंदिर के सामने, होटल आइस पैलेस के पास, शंकर कॉलोनी, ठंडी सड़क आदि क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है। शहर के जिन क्षेत्रों से होकर नाले गुजरें है, उन सभी स्थानों पर घरों में पानी भरा है। लोगों का कहना है कि समय पर नालों की सफाई और कॉलोनियों में पानी की निकासी की व्यवस्था की जाती तो आज उन्हें इतना नुकसान नहीं उठाना पड़ता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.